Close Menu
    What's Hot

    Casino Tower Rush Fast Action Casino Game Exciting Gameplay and Quick Wins

    April 23, 2026

    Three Most typical Issues With Kukimuki

    April 21, 2026

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स, ओखला और इंडियन मेडिकल एसोसएिशन, बिहार ने रोबोट की सहायता से की जाने वाली उन्नत सीटीवीएस तथा कैंसर सर्जरी पर केंद्रित मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम का आयोजन किया

    April 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»इक्विटीज»विदेशी संस्थागत निवेशकों की भगदड़ से शेयर बाज़ार में चौथे दिन भी गिरावट
    इक्विटीज

    विदेशी संस्थागत निवेशकों की भगदड़ से शेयर बाज़ार में चौथे दिन भी गिरावट

    News DeskBy News DeskMay 29, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    sensex
    #image_title
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    आज के कारोबार में बैंकिंग और आई टी शेयरों में बड़ी गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स में लिस्टेड कंपनियों में पावर ग्रिड, नेस्ले, सन फार्मा, आईटीसी और इंडसइंड बैंक के शेयरों में तेजी रही। शेयर बाजार में लगातार गिरावट की वजह से निवेशकों को भारी नुकसान हो रहा है। आपको बता दें कि पिछले चार दिनों में निवेशकों को 5 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है। 23 ​​मई को जब बाजार बंद हुआ था, तब बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का मार्केट कैप 4,20,22,635.90 करोड़ रुपये था, जो 29 मई को घटकर 4,15,09,990.13 करोड़ रुपये रह गया। इस तरह निवेशकों को करीब 5 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

    बाजार में अस्थिरता का एक कारण विदेशी निवेशकों द्वारा की गई जबरदस्त बिकवाली है। विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मई में अब तक भारतीय बाजार से करीब 2.89 अरब डॉलर (24,082 करोड़ रुपये) निकाल लिए हैं। यह एशिया में विदेशी निवेशकों द्वारा निकाली गई सबसे बड़ी राशि है। वहीं, जनवरी 2024 के बाद यह सबसे बड़ा एफआईआई आउटफ्लो है। अगर यह ट्रेंड आगे भी जारी रहा तो बाजार में और बड़ी गिरावट देखने को मिल सकती है।

    एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कोस्पी, हांगकांग का हैंगसेंग और जापान का निक्केई नुकसान में रहे, जबकि चीन का शंघाई कंपोजिट लाभ में रहा। मंगलवार को अमेरिकी बाजार मिले-जुले रुख के साथ बंद हुए। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.21 फीसदी की बढ़त के साथ 84.40 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

    fii sensex -nifty stock exchange
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleस्टार्टअप सेक्टर में औसत कार्यकाल 2-3 साल का :रिपोर्ट
    Next Article लगातार पांचवें दिन सेंसेक्स-निफ़्टी ने नज़र आ रही है कमज़ोरी
    News Desk

    Related Posts

    1 अक्टूबर 2025 से कई नए नियम लागू, जानें क्या होगा असर

    September 30, 2025

    भारत की म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री नई ऊँचाइयों पर

    September 25, 2025

    नई कार ही नहीं, सेकेंड हैंड कार भी सस्ती – लेकिन लोन कैसे लें?

    September 23, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    Three Secret Belongings you Didn’t Learn about Kuki Muki
    April 9, 2026
    Denmark Unauthorized Casino Sites Legal Risks and Player Safety
    March 20, 2026
    Tower Rush Stake High Performance Racing Gear
    March 19, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.