भारतीय शेयर बाजार सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन उच्चतम स्तर पर खुला लेकिन उच्च स्तरों पर भारी मुनाफावसूली के कारण यह गिरावट के साथ बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स आज शुक्रवार को 79,457.58 पर खुला और कारोबार के दौरान 79,671.58 का नया सर्वकालिक उच्च स्तर बनाया। हालांकि उच्च स्तरों पर मुनाफावसूली के कारण सेंसेक्स आज 210 अंकों की गिरावट के साथ 79,032 पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी आज 33.90 अंकों की गिरावट के साथ 24,010 पर बंद हुआ।
शुक्रवार को निफ्टी पैक में सबसे ज्यादा लाभ में Dr Reddys 2.63 फीसदी, ONGC 2.56 फीसदी, Reliance 2.19 फीसदी, Hero Motocorp 1.91 फीसदी और SBI Life 1.88 फीसदी रहे। वहीं, Axis Bank 1.95 फीसदी, ICICI bank 1.86 फीसदी, Bharti Airtel 1.82 फीसदी, Kotak Bank 1.51 फीसदी और Indusind 1.48 फीसदी गिरे।
सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो सबसे ज्यादा लाभ Nifty oil and gasमें 1.68 फीसदी दर्ज किया गया। इसके अलावा निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.27 फीसदी, निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में 1.10 फीसदी, निफ्टी रियल्टी में 0.53 फीसदी, निफ्टी पीएसयू बैंक में 0.88 फीसदी, निफ्टी फार्मा में 1.11 फीसदी, निफ्टी मेटल में 0.48 फीसदी, निफ्टी आईटी में 0.09 फीसदी, निफ्टी एफएमसीजी में 0.15 फीसदी और निफ्टी ऑटो में 0.04 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। इसके अलावा निफ्टी बैंक में 0.89 फीसदी, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 0.87 फीसदी, निफ्टी मीडिया में 0.19 फीसदी, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 1.24 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

