दो दिन डोनाल्ड ट्रम्प के अमरीकी राष्ट्रपति बनने की संभावनाओं से ख़ुशी उछलने वाला भारतीय शेयर बाज़ार गिरावट में फिर वापस लौट आया है. कल एक बड़ी गिरावट के बाद आज सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को सपाट अंदाज़ में खुला लेकिन रुझान गिरावट का ही नज़ार आ रहा. अमरीकी फेड रिज़र्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती पर भी उसने कोई ख़ास प्रतिक्रिया नहीं दी है । बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 70 अंकों की बढ़त के साथ 79,611 पर खुला। शुरुआती कारोबार में यह132 अंकों की गिरावट के साथ 79,412 पर कारोबार करता नजर आया। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी63 अंकों की गिरावट के साथ 24,136 अंकों पर कारोबार करता नजर आया।
निफ्टी पैक में सबसे ज्यादा गिरावट BPCL में 1.59 फीसदी, Coal India में 1.58 फीसदी, Reliance में 1.58 फीसदी, Tata Motors में 1.52 फीसदी और ICICI bank में 1.21 फीसदी की रही। इसके अलावा Infosys में 1.47 फीसदी, Apollo Hospital में 1.14 फीसदी, Hindalco में 1.12 फीसदी, Wipro में 1.04 फीसदी और Tech Mahindra में 0.80 फीसदी की रही।
सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो सबसे ज्यादा गिरावट निफ्टी Oil and Gas में 1.09 फीसदी की रही। इसके अलावा निफ्टी PSU Bank में 0.47 फीसदी, निफ्टी Media में 0.77 फीसदी, निफ्टी Bank में 0.08 फीसदी और निफ्टी Auto में 0.25 फीसदी की गिरावट रही। इसके अलावा निफ्टी Financial Services में 0.03 फीसदी, निफ्टी FMCG में 0.07 फीसदी, निफ्टी IT में 1.09 फीसदी, निफ्टी Metal में 0.55 फीसदी, निफ्टी Pharma में 0.33 फीसदी, निफ्टी Private Bank में 0.02 फीसदी, निफ्टी Realty में 0.01 फीसदी, निफ्टी health care index में 0.47 फीसदी, निफ्टी Consumer Durables में 0.42 फीसदी और निफ्टी Midsmall Healthcare में 0.06 फीसदी की तेजी दर्ज की गई।

