कई दिनों से चली आ रही गिरावट के बाद आज शेयर बाजार ने राहत की सांस ली है, हालाँकि अभी ये कहा नहीं नहीं जा सकता कि बाजार बंद होने तक ये तेज़ी टिक पायेगी या नहीं। वैसे बाजार ने शुरुआत गिरावट में की थी लेकिन जल्द ही लाल से हरे निशान में बाज़ार आ गया. खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स में 160 और निफ़्टी में 47 अंकों की बढ़त नज़र आ रही थी.
मंगलवार को भारतीय बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली थी। बीएसई का तीस शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स 930.55 अंक लुढ़क कर 80,220.72 अंक पर बंद हुआ था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का सूचकांक निफ्टी 309 अंकों की भारी गिरावट के साथ 24,472.10 अंकों पर बंद हुआ। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों की निकासी और वैश्विक बाजारों में मंदी के कारण भारतीय बाजार में भारी गिरावट आई। इसके अलावा अमेरिका में बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी और चीन में प्रोत्साहन पैकेज की घोषणा के कारण एफआईआई भारतीय बाजार से पैसा निकाल रहे हैं, जिसका बाजार पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है।
सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से bajaj finance के शेयर में तीन से अधिक की तेजी रही। इसके अलावा Bajaj Finserv, HDFC Bank, Nestle, Kotak Mahindra Bank, Tata Consultancy Services और Maruti के शेयर सबसे अधिक लाभ में रहे। NTPC, Power Grid, Mahindra & Mahindra और UltraTech Cement के शेयरों में गिरावट रही।

