प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यालय के सलाहकार तरुण कपूर ने 23 अक्टूबर को कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्रालय स्थानीय कच्चे तेल उत्पादन पर अप्रत्याशित कर को खत्म करने पर विचार कर रहा है।
कपूर के अनुसार, कच्चे तेल पर अप्रत्याशित कर का अब कोई मतलब नहीं रह गया है, क्योंकि वैश्विक तेल की कीमतें 2022 की तुलना में बहुत कम हो गई हैं, जब यह कर पहली बार लगाया गया था।
कपूर ने एक कार्यक्रम के दौरान संवाददाताओं से कहा, “वित्त मंत्रालय इस पर विचार करेगा.मुझे लगता है कि पेट्रोलियम मंत्रालय ने पहले ही उन्हें पत्र लिख दिया है। सरकार ने इससे पहले घरेलू स्तर पर उत्पादित क्रूड आयल पर विंडफॉल टैक्स को 11.9 प्रतिशत घटाकर 1,850 रुपये प्रति टन कर दिया था, जो 31 अगस्त से प्रभावी है।
डीजल और एविएशन टर्बाइन ईंधन (एटीएफ) के निर्यात पर अप्रत्याशित कर को शून्य पर बरकरार रखा गया है।

