Close Menu
    What's Hot

    एयरटेल दे रहा है सभी पोस्टपेड प्लान्स पर मुफ़्त अंतर्राष्ट्रीय रोमिंग

    October 8, 2026

    किफायती आवास को बढ़ावा देने के लिए PNB Housing Finance ने शुरू की ‘PMAY यात्रा’

    October 6, 2026

    The Comprehensive Guide to Expat Dating: Pursuing Love Abroad

    October 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»क्रेडिट कार्ड»एसबीआई कार्ड ने फैबइंडिया एसबीआई कार्ड लॉन्‍च करने के लिये फैबइंडिया के साथ भागीदारी की
    क्रेडिट कार्ड

    एसबीआई कार्ड ने फैबइंडिया एसबीआई कार्ड लॉन्‍च करने के लिये फैबइंडिया के साथ भागीदारी की

    Finance KhabarBy Finance KhabarJune 24, 2021No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    एसबीआई कार्ड ने फैबइंडिया एसबीआई कार्ड लॉन्‍च करने के लिये फैबइंडिया के साथ भागीदारी की
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
    • यह कार्ड अपने प्रमुख ग्राहकों को खरीदारी का प्रोत्‍साहक अनुभव देने के लिये बनाया गया है –
    • फैबइंडिया इन-स्‍टोर में खर्च पर 10 गुना तक रिवार्ड पॉइंट्स-

    नई दिल्‍ली: भारत की दूसरी सबसे बड़ी क्रेडिट कार्ड कंपनी एसबीआई कार्ड और फैबइंडिया ने एक विशेष को-ब्राण्‍डेड कॉन्‍टैक्‍टलेस क्रेडिट कार्ड ‘फैबइंडिया एसबीआई कार्ड’ लॉन्‍च करने के लिये भागीदारी की है। फैबइंडिया देश के शिल्‍पकारों द्वारा हाथ से बने उत्‍पादों की एक व्‍यापक श्रृंखला के लिये भारत का सबसे बड़ा रिटेल प्‍लेटफॉर्म है। यह कार्ड अपने प्रमुख ग्राहकों को एक बेहतरीन खरीदारी अनुभव प्रदान करने के लिए सोच-समझकर तैयार किये गये विशेष लाभों और सुविधाओं के साथ बनाया गया है। यह दो वैरिएंट्स में आता है- फैबइंडिया एसबीआई कार्ड सिलेक्‍ट और फैबइंडिया एसबीआई कार्ड।

    नये को-ब्राण्‍डेड कॉन्‍टैक्‍टलेस क्रेडिट कार्ड में खर्चों की विभिन्‍न श्रेणियों पर वैल्‍यू बैक के साथ रिटेल खर्चों पर सर्वश्रेष्‍ठ श्रेणी के रिवार्ड्स पॉइंट्स का मेल है। इस प्रकार यह प्रमुख कार्डधारकों की खर्च सम्‍बंधी सभी जरूरतें पूरी करता है। और तो और, फैबइंडिया एसबीआई कार्ड के ग्राहक को उच्‍च टीयर्स (गोल्‍ड और प्‍लेटिनम) पर फैबइंडिया के फैबफैमिली लॉयल्‍टी प्रोग्राम्‍स में सीधे प्रवेश मिलता है, जो अन्‍यथा क्रमश: 30,000 रूपये और 75,000 रूपये के न्‍यूनतम वार्षिक खर्च में क्‍वालिफाई करने के बाद ही ग्राहकों को मिल पाता है। फैबइंडिया एसबीआई कार्ड सिलेक्‍ट फैबइंडिया इन-स्‍टोर्स से खरीदारी करने वाले ग्राहकों को 10% वैल्‍यू बैक देता है और साथ ही उन्‍हें घरेलू एयरपोर्ट लाउंज में कॉम्‍प्‍लीमेंटरी एक्‍सेस मिलती है । यह कार्ड 200,000 रूपये के त्रैमासिक खर्चों पर गिफ्ट वाउचर्स के रूप में 1250 रूपये के माइलस्‍टोन बेनेफिट्स की पेशकश भी करता है। फैबइंडिया एसबीआई कार्ड सिलेक्‍ट के ग्राहक स्‍वागत उपहार के तौर पर 1500 रूपये के फैबइंडिया गिफ्ट वाउचर्स भी पाते हैं।

    इस भागीदारी के बारे में, एसबीआई कार्ड के मैनेजिंग डायरेक्‍टर एवं चीफ एक्‍जीक्‍यूटिव ऑफिसर रामा मोहन राव अमारा ने कहा, ‘’एसबीआई कार्ड में हमने हमेशा अपने ग्राहकों के लिये श्रेणी में सर्वश्रेष्‍ठ उत्‍पाद, सेवाएं और बेजोड़ अनुभव लाने का प्रयास किया है। हम अपने समृद्ध और प्रमुख उपभोक्‍ता वर्ग के लिये एक अन्‍य दमदार और अनूठे महत्‍व का प्रस्‍ताव लाने के लिये फैबइंडिया को अपने भागीदार के रूप में पाकर खुश हैं। नये फैबइंडिया एसबीआई कार्ड की पेशकश हमारे प्रीमियम पोर्टफोलियो को और भी मजबूत बनाती है। साथ ही डिजिटल पेमेंट्स अपनाने और देश की डिजिटल अर्थव्‍यवस्‍था में योगदान देने के लिये अपने ग्राहकों को सक्षम बनाने की हमारी प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करती है।‘’

    फैबइंडिया के मैनेजिंग डायरेक्‍टर विनय सिंह ने कहा, ‘’हम फैबइंडिया एसबीआई कार्ड के लॉन्‍च और एसबीआई कार्ड के साथ अपने गठजोड़ की घोषणा करते हुए प्रसन्‍न हैं, जो कि भारत में सबसे भरोसेमंद नामों में से एक है। बीते साल ने हमारे जीने और संवाद करने के तरीके में मूलभूत बदलाव किये हैं और हमारे खर्च, उभरती प्राथमिकताओं और टेक्‍नोलॉजी पर बढ़ते भरोसे में बदलते प्रतिमानों को रेखांकित किया है। फैबइंडिया और एसबीआई कार्ड मिलकर अपने ग्राहकों के लिये जो समाधान और प्रोत्‍साहन लाते हैं, उन्‍हें ग्राहक के महत्‍व में योगदान देने और उन्‍हें खुश करने के लिए बनाया जाता है।”

    फैबइंडिया एसबीआई कार्ड सिलेक्‍ट और फैबइंडिया एसबीआई कार्ड की विशिष्‍टताएं

    फैबइंडिया एसबीआई कार्ड सिलेक्‍ट

    • वेलकम बेनेफिट: 1500 रूपये के फैबइंडिया गिफ्ट वाउचर्स
    • सीधे फैबइंडिया लॉयल्‍टी प्रोग्राम प्‍लेटिनम टीयर तक पहुंच, जो अन्‍यथा 75000 रूपये के वार्षिक खर्च से क्‍वालिफाई करने के बाद ही ग्राहकों को मिलती थी। फैबफैमिली लॉयल्‍टी प्रोग्राम कई लाभों की पेशकश करता है, जैसे अपॉइंटमेंट द्वारा खरीदारी, बिक्री का प्रीव्‍यू और नये कलेक्‍शन का लॉन्‍च, आदि।
    • माइलस्‍टोन बेनेफिट: 2 लाख रूपये के त्रैमासिक खर्च पर 1250 रूपये के गिफ्ट वाउचर्स।
    • एयरपोर्ट लाउंज एक्‍सेस: कॉम्‍प्‍लीमेंटरी 4 डोमेस्टिक लाउंज (प्रति तिमाही एक) और प्रायोरिटी पास मेम्‍बरशिप।
    • प्रतिमाह 100 रूपये की अधिकतम सीमा पर ईंधन अधिशुल्‍क की छूट उपलब्‍ध।
    • 200,000 रूपये के वार्षिक खर्च पर वार्षिक शुल्‍क का परिवर्तन।

    रिवार्ड पॉइंट्स:

    • फैबइंडिया इन-स्‍टोर में होने वाले हर 100 रूपये के खर्च पर 10 रिवार्ड पॉइंट्स
    • डायनिंग, मूवीज और मनोरंजन पर हर 100 रूपये के खर्च पर 3 रिवार्ड पॉइंट्स
    • हर 100 रूपये के अंतर्राष्‍ट्रीय खर्चों पर 2 रिवार्ड पॉइंट्स
    • अन्‍य खर्चों में हर 200 रूपये के खर्च पर 2 रिवार्ड पॉइंट्स

    फैबइंडिया एसबीआई कार्ड

    • वेलकम बेनेफिट: 500 रूपये के फैबइंडिया गिफ्ट वाउचर्स
    • सीधे फैबफैमिली लॉयल्‍टी प्रोग्राम गोल्‍ड टीयर तक पहुंच, जो ग्राहकों को 30,000 रूपये के वार्षिक खर्च में क्‍वालिफाई करने के बाद ही मिलती थी।
    • माइलस्‍टोन बेनेफिट: 1 लाख रूपये के त्रैमासिक खर्च पर 750 रूपये के गिफ्ट वाउचर्स
    • प्रतिमाह 100 रूपये की अधिकतम सीमा पर ईंधन अधिशुल्‍क की छूट उपलब्‍ध।
    • 100,000 रूपये के वार्षिक खर्च पर वार्षिक फी रिवर्सल ।

    रिवार्ड पॉइंट्स:

    • फैबइंडिया इन-स्‍टोर में होने वाले हर 100 रूपये के खर्च पर 5 रिवार्ड पॉइंट्स
    • डायनिंग, मूवीज और मनोरंजन पर हर 100 रूपये के खर्च पर 2 रिवार्ड पॉइंट्स
    • हर 100 रूपये के अंतर्राष्‍ट्रीय खर्चों पर 1 रिवार्ड पॉइंट
    • अन्‍य व्‍ययों में हर 200 रूपये के खर्च पर 1 रिवार्ड पॉइंट

    ग्राहक फैबइंडिया एसबीआई कार्ड और फैबइंडिया एसबीआई कार्ड सिलेक्‍ट के लिये जुलाई के पहले सप्‍ताह से फैबइंडिया के विभिन्‍न स्‍टोर्स में या एसबीआई कार्ड की वेबसाइट, फैबइंडिया की वेबसाइट और मोबाइल एप्‍लीकेशन पर ई-अप्‍लाय प्‍लेटफॉर्म के माध्‍यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। दोनों कार्ड्स का वार्षिक शुल्‍क क्रमश: 499 रूपये और 1499 रूपये है।

    credit cards
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleबजाज आलियांज जनरल इंश्योरेंस ने अपनी ‘सेविंग लाइव्स’ पहल के तहत एम्बुलेंस का वितरण किया
    Next Article Shyam Metalics IPO की शानदार लिस्टिंग
    Finance Khabar

    Related Posts

    The Comprehensive Guide to Expat Dating: Pursuing Love Abroad

    October 5, 2026

    Understanding Legit Sugar Daddy Apps That Send Money

    October 4, 2026

    Slavic Brides Dating Tips: Comprehensive Guide to Fruitful Relationships

    October 3, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    Understanding Legit Sugar Daddy Apps That Send Money
    October 4, 2026
    Slavic Brides Dating Tips: Comprehensive Guide to Fruitful Relationships
    October 3, 2026
    जोधपुर में खुला हैमलीज़ का पहला स्टोर, अब ब्लू सिटी में मिलेगी खिलौनों की जादुई दुनिया
    September 12, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.