नई दिल्ली : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण में एलान किया है कि सरकार एक टैक्स पेयर चार्टर बनाएगी जिससे अब किसी भी करदाता कोई भी तंग नहीं कर पाएगा. इसके साथ ही उन्होेंने कहा कि नेशनल भर्ती एजेंसी बनाई जाएगी. वित्त मंत्री ने कहा, बैंकों में जमा 5 लाख रुपये तक की रकम पूरी तरह सुरक्षित, पहले 1 लाख थी यह सीमा|वित्त मंत्री के रूप में वह दूसरी बार बजट पेश कर रही हैं. वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार महंगाई को काबू करने में कामयाब हुई है. बीते साल 16 लाख से ज्यादा नए करदाता जुड़े हैं. जीडीपी में हमारा कर्ज अनुपात घटा है.
निर्मला सीतारमण ने कहा कि छोटे और मझोले उद्योगों को राहत मिली है. वित्त मंत्री ने दावा करते हुए कहा कि उनकी सरकार ने व्यवस्था को बदल डाला है. पीएम मोदी के नारे सबका साथ, सबका विश्वास का जिक्र करते हुए वित्त मंत्री ने पीएम आवास योजना का भी जिक्र किया. वित्त मंत्री ने कहा कि आईडीबीआई बैंक में सरकारी हिस्सा बेचा जाएगा. पीएसयू बैंकों में नियुक्ति के लिए जल्द प्रक्रिया शुरू करेंगे. वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार की ओर से लद्दाख के लिए 5958 करोड़ रुपये के बजट का ऐलान किया गया है. वहीं, 2022 में भारत जी-20 सम्मेलन का आयोजन करेगा, इसके लिए सरकार की ओर से 100 करोड़ रुपये दिए जाएंगे. ‘

