नई दिल्ली : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण में अब तक कई बड़े ऐलान किए हैं. इसके साथ ही नए टैक्स स्लैब का ऐलान हुआ है. 10 से 12.लाख तक आय पर 20 फीसदी का टैक्स, 5 से 7.5 लाख तक की आय पर 10 फीसदी का टैक्स लगाने का ऐलान किया गया है इसके साथ ही 15 लाख से ऊपर आय वालों को 30 फीसदी का टैक्स जारी रहेगा.
फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण ने साल 2020-21 के लिए अनुमानित जीडीपी 10 फीसदी आंकी है, उनके ऐसा कहते ही संसद में जोरदार हंगामा हुआ है|
निर्मला सीतारमण ने कहा कि छोटे और मझोले उद्योगों को राहत मिली है. वित्त मंत्री ने दावा करते हुए कहा कि उनकी सरकार ने व्यवस्था को बदल डाला है. पीएम मोदी के नारे सबका साथ, सबका विश्वास का जिक्र करते हुए वित्त मंत्री ने पीएम आवास योजना का भी जिक्र किया.
वित्त मंत्री ने ऐलान किया कि देश में कुछ आइकॉनिक म्यूज़ियम बनाए जाएंगे, जिसमें मेरठ जिले का हस्तिनापुर भी शामिल है. राखीघड़ी, हस्तिनापुर, शिवसागर, धोलावीरा गुजरात, तमिलनाडु के आदिचनल्लूर गांव का जिक्र. रांची में ट्राइबल म्यूजियम बनाने का ऐलान किया गया है. संस्कृति मंत्रालय के लिए 3,150 करोड़ रुपए की व्यवस्था का प्रस्ताव है.

