नई दिल्ली: कोरोना संकट के बीच रॉयल एनफील्ड की बिक्री में जुलाई के महीने में भारी गिरावट आई है। जुलाई 2020 में कंपनी में कुल 40334 बाइक बेची है, जबकि जुलाई 2019 में यह संख्या 54185 थी। साल दर साल आधारित इसमें 26 फीसदी की गिरावट आई है।
जुलाई 2020 की बात करें तो डमेस्टिक सेल 37925 यूनिट रही जबकि 2409 यूनिट बाइक को एक्सपोर्ट किया गया। 2019 में डमेस्टिक सेल 49182 यूनिट रही थी। इसमें 23 फीसदी की गिरावट आई है। 2019 जुलाई में 5003 यूनिट एक्सपोर्ट किया गया था। इसमें 52 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।

