सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से आठ के market valuation में पिछले सप्ताह 2,10,330.26 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ। सर्वाधिक लाभ में TCS और LIC रहीं। हालांकि, Reliance Industries और HDFC Bank के शेयरों में गिरावट के कारण इन दोनों शेयरों में निवेश करने वाले निवेशकों को नुकसान हुआ। समीक्षाधीन सप्ताह में TCS का बाजार मूल्यांकन 42,639.16 करोड़ रुपये बढ़कर 15,56,772.61 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। वहीँ SBI का मार्केट कैप 26,372 करोड़ बढ़ा
LIC का मार्केट कैपिटलाइजेशन 36,748.23 करोड़ रुपये बढ़कर 7,01,695.24 करोड़ रुपये हो गया। Infosys की market valutaion 33,569.16 करोड़ रुपये बढ़कर 7,44,396.43 करोड़ रुपये हो गई। State Bank of India का मार्केट कैपिटलाइजेशन 26,372.23 करोड़ रुपये बढ़कर 7,93,576.49 करोड़ रुपये हो गया। Hindustan Uniliver का मार्केट वैल्यूएशन 24,494.49 करोड़ रुपये बढ़कर 6,40,651.30 करोड़ रुपये और ITC का market cap 19,420.52 करोड़ रुपये बढ़कर 5,92,679.30 करोड़ रुपये हो गया। Bharti Airtel का मार्केट वैल्यूएशन 16,223.03 करोड़ रुपये बढ़कर 8,31,928.39 करोड़ रुपये हो गया।
ICICI Bank का valutaion 10,863.44 करोड़ रुपये बढ़कर 8,78,531.60 करोड़ रुपये हो गया। इसके विपरीत, Reliance Industries का बाजार मूल्यांकन 56,799.01 करोड़ रुपये घटकर 21,03,829.74 करोड़ रुपये रह गया। HDFC Bank की बाजार value 13,124.01 करोड़ रुपये घटकर 12,22,701.34 करोड़ रुपये रह गई। Top10 कंपनियों की सूची में Reliance Industries शीर्ष पर बनी हुई है। इसके बाद क्रमश: TCS, HDFC Bank, Bharti Airtel, State Bank of India, Infosys, LIC, Hindustan Uniliveraur ITC का स्थान है।

