नयी दिल्ली: रूसी प्रत्यक्ष निवेश कोष (RDIF) और दवा कंपनी हेटेरो (Hetero) भारत (India) में हर साल स्पुतनिक वी (Sputnik V) वैक्सीन की 10 करोड़ खुराक तैयार करने पर सहमत हो गए हैं। रूस के सावरेन वेल्थ फंड ने एक बयान में यह जानकारी दी। बयान में कहा गया कि कोरोना वायरस की संभावित वैक्सीन स्पुतनिक वी का उत्पादन 2021 में शुरू करने का इरादा है।
इस समय इस वैक्सीन के तीसरे चरण का परीक्षण बेलारूस, यूएई, वेनेजुएला और अन्य देशों में चल रहा है। आरडीआईएफ ने कहा कि भारत में दूसरे चरण और तीसरे चरण का परीक्षण चल रहा है। घरेलू दवा कंपनी डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज और आरडीआईएफ को भारत के दवा महानियंत्रक (डीसीजीआई) से भारत में स्पुतनिक वी वैक्सीन के दूसरे और तीसरे चरण के परीक्षण की अनुमति मिली थी। स्पुतनिक वी वैक्सीन की 1.2 अरब से अधिक खुराक के लिए 50 से अधिक देशों ने अनुरोध किया है। आरडीआईएफ ने कहा कि वैश्विक बाजार के लिए वैक्सीन का उत्पादन भारत, ब्राजील, चीन, दक्षिण कोरिया और अन्य देशों में आरडीआईएफ के साझेदारों द्वारा किया जाएगा।रत में तैयार करेंगे Sputnik V वैक्सीन

