Close Menu
    What's Hot

    Welche Steroide sind am sichersten für Bodybuilding-Anfänger?

    June 9, 2026

    Mejores Casinos Online en España 2026 Top 41 Legales DGOJ

    June 9, 2026

    Ruleta s exkluzivními bonusy certifikovaná

    June 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»अन्य»वाउचर पर नहीं लगेगा कोई GST
    अन्य

    वाउचर पर नहीं लगेगा कोई GST

    News DeskBy News DeskDecember 21, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    gift
    #image_title
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    जीएसटी परिषद की 55वीं बैठक में वाउचर को लेकर अहम फैसला लिया गया। परिषद ने माना कि वाउचर का लेन-देन न तो माल की आपूर्ति है और न ही सेवा। इसलिए जीएसटी के तहत इन पर कोई कर नहीं लगेगा। इस फैसले से वाउचर की कराधान स्थिति को लेकर लंबे समय से चल रहे विवाद खत्म हो जाएंगे।

    बता दें कि नए ब्रांड आमतौर पर अपने उत्पादों के प्रचार के लिए वाउचर का इस्तेमाल करते हैं। खरीद पर यूजर्स को वाउचर का लालच दिया जाता है, ताकि उत्पाद की बिक्री बढ़ सके। यह फैसला ऐसे समय में आया है, जब रिटेल सेक्टर लगातार वाउचर पर स्पष्टता की मांग कर रहा था। इससे पहले कर्नाटक अथॉरिटी (एडवांस रूलिंग) ने प्रीमियर सेल्स कॉर्प के मामले में वाउचर को कमोडिटी और टैक्सेबल घोषित किया था। अब इस नए फैसले से उन कंपनियों और रिटेल कारोबारियों को राहत मिलेगी, जो प्रचार के लिए वाउचर का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल करते हैं।

    जीएसटी परिषद के लॉ पैनल की सिफारिशों के आधार पर यह फैसला लिया गया है। भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा वाउचर को “प्रीपेड इंस्ट्रूमेंट्स” के रूप में परिभाषित किया गया है। इन वाउचर का इस्तेमाल आम तौर पर भुगतान निपटाने के लिए किया जाता है और इन्हें “कार्रवाई योग्य दावों” की श्रेणी में रखा जा सकता है। नियम के मुताबिक, जीएसटी कार्रवाई योग्य दावों पर भी लागू नहीं होता है। इसलिए इस पर भी इसे लागू नहीं किया गया है।

    बैठक में काउंसिल ने वाउचर के अलावा कई अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी विचार किया। इनमें बीमा उत्पादों पर कर कटौती, पुराने इलेक्ट्रिक वाहनों पर जीएसटी दरों में वृद्धि और घड़ियों, पेन और जूतों जैसी विलासिता की वस्तुओं पर कर ढांचे का पुनर्गठन शामिल है।

    GST Council retail sector voucher
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleइक्कीस प्रतिशत गिरा इन 9 शहरों का प्रॉपर्टी बाजार
    Next Article एफपीआई ने इस सप्ताह भारतीय बाजार से निकाले 976 करोड़ रुपये
    News Desk

    Related Posts

    Welche Steroide sind am sichersten für Bodybuilding-Anfänger?

    June 9, 2026

    Mejores Casinos Online en España 2026 Top 41 Legales DGOJ

    June 9, 2026

    Ruleta s exkluzivními bonusy certifikovaná

    June 9, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    The Role of Gambling in Greek Culture A Historical Perspective
    June 9, 2026
    The Pros and Cons of Online Casinos in 2026: An In-Depth Opinion Piece
    June 9, 2026
    Pope Francis Wellness: Wednesday Morning Upgrade Away from Vatican
    June 9, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.