Close Menu
    What's Hot

    An In-Depth Look at Unrestricted AI: The Scope and Potential

    September 3, 2026

    Unveil the Revolutionary World of Nomi AI

    September 3, 2026

    Exploring the World of NSFW AI Characters: A Comprehensive Guide

    September 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»इक्विटीज»नव वर्ष पर SBI का तोहफा, ग्राहकों के लिये लागू होगें ये तीन नियम
    इक्विटीज

    नव वर्ष पर SBI का तोहफा, ग्राहकों के लिये लागू होगें ये तीन नियम

    Finance KhabarBy Finance KhabarDecember 30, 2019No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    SBI BANK
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) के ग्राहकों के लिए 1 जनवरी 2020 से इन तीन नियमों में बदलाव हो रहा है। एटीएम से कैश निकालने से लेकर कार्ड तक में बदलवा किया जा रहा है। आप इन नियमों को पहले से ही जान लें तो आपको नए साल में पैसों से जुड़ी कोई परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी।

    आरबीआई ने जारी किया निर्देश SBI खाताधारक ध्यान दें, 1 जनवरी 2020 से बदल जाएगा ATM से पैसे निकालने का नियम व अपना कार्ड कर लें तुरंत चेक आपकी जेब पर असर डालने वाले कई बदलाव, 1 जनवरी 2020 से हो जाएंगे लागू-

    पहला नियम

    एसबीआई ने एटीएम से कैश निकालने के नियमों में बदलाव किया है। नया नियम 1 जनवरी 2020 की रात 8 बजे से लागू हो जाएगा। एसबीआई ने कार्ड क्लोनिंग और कार्ड स्वैप कर बढ़ती धोखाधड़ी रोकने के लिए कैश निकालने पर ओटीपी व्यवस्था शुरू की है। 1 जनवरी 2020 से रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक 10 हजार रुपए से ज्यादा की निकासी पर आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा, जिसके बाद ही कैश निकाला जा सकेगा। यह ओटीपी केवल एक ही ट्रांजेक्शन के लिए काम करेगा, यानी यह यूनीक कोड होगा। दूसरे ट्रांजेक्‍शन के लिए अलग कोड इस्‍तेमाल करना पड़ेगा। यहां ये भी बता दें कि नई प्रणाली से कैश निकालने की मौजूदा प्रक्रिया पर कोई असर नहीं पड़ेगा। यह सिस्‍टम केवल एसबीआई के एटीएम पर लागू है, किसी और बैंक के एटीएम पर यह प्रणाली काम नहीं करेगी।

    दूसरा नियम

    एसबीआई खाताधारक एटीएम कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो अब 1 जनवरी 2020 से ईएमवी चिप और पिन बेस्ड कार्ड्स ही मान्य होंगे। यदि अभी तक आपने मैग्नेटिक स्ट्रिप डेबिट कार्ड को नहीं बदलवाया तो आप नए साल से कोई ट्रांजेक्‍‍शन नहीं कर पाएंगे। 31 दिसंबर 2019 के बाद मैग्नेटिक स्ट्रिप डेबिट कार्ड ब्लॉक कर दिए जाएंगे यानी आप ट्रांजेक्‍‍शन नहीं कर पाएंगे, जिससे आपको पैसों की दिक्कत हो सकती है। फिलहाल, बैंक की ओर से 31 दिसंबर 2019 तक मैग्नेटिक स्ट्रिप डेबिट कार्ड कार्ड का रिप्लेसमेंट फ्री ऑफ कॉस्ट किया जा रहा है।

    तीसरा नियम

    1 जनवरी 2020 से ग्राहकों को बैंकों से एनईएफटी के जरिए किए जाने वाले लेनदेन के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा। रिजर्व बैंक ने डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक कोष हस्तांतरण प्रणाली (एनईएफटी) के जरिए चौबीसों घंटे लेन-देन की सुविधा 16 दिसंबर 2019 से शुरू कर दी है। उल्लेखनीय है कि रिजर्व बैंक पहले ही एनईएफटी तथा आरटीजीएस लेन-देन पर शुल्क समाप्त करने का निर्णय ले चुका है।

    are changing customers from new year News for SBI these three rules
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Article1 फरवरी तक आयकर में कटौती सहित बजट को लेकर बनेगी रणनीत
    Next Article बीएसई सेंसेक्स की बराबरी पर बंद हुआ निफ्टी, निवेशकों को मिला सकून
    Finance Khabar

    Related Posts

    Create an AI Companion: The Comprehensive Guide to Developing Your Personalized AI Partner

    April 29, 2026

    भारत की म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री नई ऊँचाइयों पर

    September 25, 2025

    नई कार ही नहीं, सेकेंड हैंड कार भी सस्ती – लेकिन लोन कैसे लें?

    September 23, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    AI Friends: Discovering Benefits of Artificial Intelligence Companions
    September 2, 2026
    एम्वे ने आयुर्वेद में विस्तार के साथ ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को दिया समर्थन
    September 2, 2026
    A Deep Dive into AI Sexting: Changing Modern Relationships
    September 2, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.