नई दिल्ली। यदि आप अपने पेट्रोल पंप पर भुगतान करने के लिए अपने वीज़ा क्रेडिट कार्ड का उपयोग करते हैं तो आपको अब सावधान रहने की जरूरत है। ऐसा इसलिए है क्योंकि वीज़ा ने एक चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि हैकर्स के समूह गैस पंप पॉइंट-ऑफ-सेल सिस्टम में कमजोरियों का फायदा उठाने में सक्षम हैं, जो हर दिन लाखों उपभोक्ता उपयोग करते हैं।
वीजा ने कहा कि हैकर्स ने गैस स्टेशन भुगतान प्रणालियों में प्रवेश करने के लिए स्पैम जैसे ईमेल और अन्य तरीकों का उपयोग करते हैं जहां पहले से ही स्क्रैपिंग सॉफ़्टवेयर इंस्टॉल रहता है जो किसी व्यक्ति के पैसे को उनके क्रेडिट कार्ड से निकाल सकते हैं।
फोस्टर सिटी स्थित वीजा ने अपनी सुरक्षा चेतावनी में कहा कि उसका मानना है कि हैकिंग और चोरी एक साइबर अपराधियों के ग्रुप द्वारा की गई है जो खुद को Fin8 कहता है। वीजा ने कहा कि Fin8 के हमलों में चुंबकीय पट्टी पर दर्ज डाटा व पिन को हैक किया जा सकता है। क्रेडिट-कार्ड कंपनी ने गैस स्टेशन ऑपरेटरों को चिप-एंड-पिन सिस्टम स्थापित करके उपयोगकर्ता के डाटा को एन्क्रिप्ट करने की सलाह दी है और कहा है कि व्यापारियों को भी अगले अक्टूबर तक ऐसे सिस्टम स्थापित करने होंगे।

