Close Menu
    What's Hot

    Pinco’s Multilingual Support: Expanding Global Reach

    May 29, 2026

    Użyteczność kasyna Vox w wersji mobilnej a gra na komputerze

    May 29, 2026

    Najważniejsze trendy w kasynach online Blikiem na rok 2023

    May 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»प्रेस विज्ञप्ति»आदित्य बिड़ला हेल्थ इंश्योरेंस ने राजस्थान में अपनी मौजूदगी को किया और मजबूत
    प्रेस विज्ञप्ति

    आदित्य बिड़ला हेल्थ इंश्योरेंस ने राजस्थान में अपनी मौजूदगी को किया और मजबूत

    Finance KhabarBy Finance KhabarDecember 18, 2019Updated:December 18, 2019No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    फुल-सर्विस ब्रांच के साथ अजमेर और  उदयपुर में रखा कदम

    राजस्थान: आदित्य बिड़ला कैपिटल लिमिटेड की स्वास्थ्य बीमा सहायक कंपनी और एक महत्वपूर्ण गैर-बैंक वित्तीय सेवा कंपनी आदित्य बिड़ला हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (एबीएचआईसीएल) ने आज अजमेर और  उदयपुर में अपनी फुल-सर्विस ब्रांच का उद्घाटन करते हुए राजस्थान में अपनी मौजूदगी को और मजबूत किया।

    अपनी इस नई शाखा के माध्यम से एबीएचआईसीएल और अधिक लोगों तक पहुंचने में सक्षम होगा उन्हें प्रतिकूल स्वास्थ्य स्थितियों के दौरान बढ़ती वित्तीय सुरक्षा जरूरतों के साथ सशक्त करेगा। इसके अतिरिक्त, कंपनी अपने एकीकृत स्वास्थ्य बीमा समाधानों के माध्यम से स्वस्थ जीवन की अवधारणा को बढ़ावा देने पर भी ध्यान केंद्रित करेगी।


    एबीएचआईसीएल ने एक अनोखा आकर्षक ढांचा अपनाया है, जिसके तहत लोगो  को एकीकृत समाधान चुनने का अधिकार दिया जाता है और स्वस्थ रहने के लिए उन्हें एम्बेडेड वेलनेस कार्यक्रमों के साथ स्वास्थ्य बीमा भी उपलब्ध कराया जाता है। कंपनी अपने ग्राहकों के स्वास्थ्य की लगातार निगरानी करेगी और अपनी सेहत का ख्याल रखने वाले ग्राहकों को सालाना कुल प्रीमियम का 30 प्रतिशत तक इनाम देगी, जो उनके ‘नो क्लेम‘ के लिए सुनिश्चित की गई उच्च राशि के बोनस के अलावा होगा।


    इस क्षेत्र में कंपनी की विस्तार योजनाओं पर टिप्पणी करते हुए आदित्य बिड़ला हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के सीईओ श्री मयंक बथवाल ने कहा, ‘‘अजमेर और   उदयपुर ” में अपनी पहली फुल-सर्विस ब्रांच के शुभारंभ की घोषणा करते हुए हमें खुशी हो रही है, जिसके तहत हम शहर के निवासियों के लिए कस्टमाइज्ड स्वास्थ्य बीमा समाधान प्रस्तुत करेंगे। अजमेर और  उदयपुर के लोग अब दूसरे स्थानों पर जाने की बजाय अब अपने शहर में ही हेल्थ इंश्योरेंस से संबंधित सेवाएं हासिल कर सकेंगे। मौजूदा दौर में देश में प्रचलित स्वास्थ्य बीमा परिदृश्य का विस्तार करने के लिए हम एबीएचआईसीएल की भूमिका को महत्वपूर्ण मानते हैं।

    स्वास्थ्य बीमा में ’स्वास्थ्य’ पर ध्यान केंद्रित करके, हमारा व्यवसाय मॉडल ‘पहले स्वास्थ्य‘ की फिलाॅस्फी के आसपास बनाया गया है।

    उन्होंने आगे कहा, ‘‘एबीएचआईसीएल ने हमेशा अपने ग्राहकों की जरूरतों को समझते हुए, हर घर को सुरक्षा प्रदान करने के अपने लक्ष्य के साथ अभिनव स्वास्थ्य बीमा समाधान तैयार करने में बाजार से आगे रहने का प्रयास किया है। हमें विश्वास है कि अजमेर और  उदयपुर   के लोग हमारे विभिन्न उत्पादों से लाभान्वित होंगे और एक स्वस्थ जीवन शैली जीने पर ध्यान देंगे, जो हमारे उत्पादों के साथ जुड़ा एक महत्वपूर्ण घटक है।‘‘

    इसमें शामिल है

    •  स्वास्थ्य की दिशा में सक्रिय – व्यापक प्रोत्साहन कल्याण कार्यक्रम जो युवा और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक लोगों को आकर्षित करेगा और उन्हें स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित करने के साथ मार्गदर्शन देगा और पुरस्कृत करेगा।
    •  स्वास्थ्य को लेकर चिंता करने वाले- जीवनशैली से संबंधित रोग जैसे मधुमेह, उच्च रक्तचाप, अस्थमा और उच्च कोलेस्ट्रॉल से निपटने वाले व्यक्तियों के लिए क्रॉनिक केयर मैनेजमेंट प्रोग्राम पहले दिन से ही शुरू करना
    • वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य और कल्याण के लिए- वरिष्ठ नागरिकों के लिए 360 डिग्री क्षतिपूर्ति स्वास्थ्य बीमा, जिसमें असंबंधित बीमारी के लिए 100 फीसदी बीमित राशि पुनः लोड की जा सकती है,  के रूप में कवर करता है, 586 सूचीबद्ध डे केयर प्रोसीजर्स, जिनमें 24 घंटे से कम समय के लिए अस्पताल में भर्ती होने की आवश्यकता होती है, साथ ही, इनसेंटिवाइज्ड वेलनैस प्रोग्राम और मुफ्त हेल्थ कोच की सुविधा।
    •  स्वास्थ्य और भविष्य की रक्षा के लिए- 64 प्रमुख बीमारियों से पूर्ण सुरक्षा के लिए व्यापक योजनाएँ, कैंसर के हर चरण में और पूर्ण सुरक्षा के साथ-साथ किसी भी दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना की स्थिति में आपके और आपके परिवार के लिए एक वित्तीय सुरक्षा।  
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleक्रेडिट कार्ड स्वाइप करें जरूर मगर वीजा-हैक्स के बारे में जरूर जानें ये बातें
    Next Article विदेशी निवेश की आमद से बाजार में रौनक, रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा सेंसेक्स
    Finance Khabar

    Related Posts

    भारत दुनिया के सबसे अधिक स्पैम प्रभावित देशों में शामिल, वैश्विक स्तर पर पाँचवें स्थान पर: ट्रूकॉलर रिपोर्ट

    May 5, 2026

    शोभित यूनिवर्सिटी ने छात्रों की रोज़गार क्षमता बढ़ाने के लिए NIIT फाउंडेशन के साथ MoU पर किए हस्ताक्षर

    May 5, 2026

    गूगल ने भारत में एआई हब की रखी नींव, एयरटेल और अडानीकॉननेक्स देंगे सहयोग

    May 1, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    Как живые дилеры улучшают ваш опыт с шоу-играми на 1xbet
    May 29, 2026
    1xbet Sports Bets App Review Ios And Android
    May 29, 2026
    Обзор Пин Ап: функционал сайта и доступные инструменты для пользователей
    May 29, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.