कल की गिरावट के बाद भारतीय शेयर बाज़ार मगलवार को हरे निशान में खुले। खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स में 26 और निफ़्टी में 12 अंकों की बढ़त देखि जा रही है. बैंक और आईटी शेयर बाज़ार पर दबाव डालते हुए नज़र आ रहे हैं. सेक्टोरल की बात करें तो मिक्स्ड ट्रेंड नज़र आ रहा है. निफ्टी पर रियल्टी , एफएमसीजी, मेटल, फार्मा इंडेक्स हरे निशान में हैं. वहीँ बैंक, फाइनेंशियल, आईटी, आटो इंडेक्स लाल निशान में नज़र आ रहे हैं. हैवीवेट शेयरों में मिला जुला ट्रेंड देखने को मिल रहा है. टॉप गेनर्स में ITC, AXISBANK, WIPRO, NESTLEIND, RELIANCE, SUNPHARMA, शामिल हैं. वहीँ टॉप लूजर्स में ASIANPAINT, INDUSINDBK, ICICIBANK, TCS, M&M, HDFCBANK शामिल हैं.
ग्लोबल शेयर बाज़ारों की बात करें तो सोमवार के कारोबार में अमेरिकी बाजार बढ़त पर बंद होने में कामयाब हुए. सोमवार को डाओजोंस 1 अंक की बढ़त रही के साथ 37306.02 के लेवल पर बंद हुआ. NASDAQ Composite में 91 अंकों की तेजी के साथ 14,905.19 के लेवल पर बंद हुआ.वहीँ S&P 500 इंडेक्स में 21 अंकों की बढ़त रही और यह 4740.56 के लेवल पर बंद हुआ है. एशिया की बात करें तो निक्केई 225 में 0.12 फीसदी तो ट्रेट टाइम्स में 0.16 फीसदी बढ़त देखने को मिली है. हैंगसेंग और ताइवान वेटेड में 0.56 फीसदी गिरावट देखने को मिल रही है. कोस्पी में 0.16 फीसदी गिरावट है वहीँ शंघाई कंपोजिट में 0.04 फीसदी की मामूली बढ़त है.
विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 18 दिसंबर को 33.51 करोड़ रुपये के शेयर बेचे वहीँ घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 413.88 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे. कंपनी की बात करें तो National Aluminium Company का शेयर 19 दिसंबर के लिए एफएंडओ बैन लिस्ट में शामिल किया गया है, एफएंडओ लिस्ट में Hindustan Copper, India Cements, Balrampur Chini Mills, Manappuram Finance, SAIL and Zee Entertainment Enterprises को बरकरार रखा है. जबकि Delta Corp को F&O लिस्ट से हटा दिया है.

