Close Menu
    What's Hot

    Beste Wettanbieter ohne OASIS: Schnelle Auszahlungen und attraktive Boni für Casino-Fans

    July 14, 2026

    एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

    July 14, 2026

    अमरनाथ यात्रा के लिए भारती एयरटेल ने मजबूत की कनेक्टिविटी, किया नेटवर्क कवरेज का विस्तार

    July 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»फीचर न्यूज»वित्त मंत्रालय ने जारी किये जनधन से जुड़े आंकड़े
    फीचर न्यूज

    वित्त मंत्रालय ने जारी किये जनधन से जुड़े आंकड़े

    News DeskBy News DeskDecember 19, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Finance Ministry released figures related to Jan Dhan
    #image_title
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    केंद्र की भाजपा सरकार ने 18 दिसंबर प्रधानमंत्री जनधन योजना से जुड़े जो ताजा आंकड़े जारी किये हैं उनके मुताबिक अब तक 51 करोड़ से ज्यादा लोग पीएमजेडीवाई योजना का लाभ उठा चुके हैं. रिपोर्ट में वित्त मंत्रालय ने कहा कि पीएमजेडीवाई ने बैंकिंग सेवाओं से वंचित नागरिकों के सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. बता दें कि पीएमजेडीवाई योजना को 28 अगस्त 2014 को लॉन्च किया गया था जिसका उद्देश्य हर उस वयस्क व्यक्ति को बैंकिंग सुविधाएं और बुनियादी बैंक खाते तक पहुंच प्रदान करना था, जिनके पास बैंकिंग सुविधा नहीं थी।

    वित्त मंत्रालय ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी पोस्ट की है कि इस योजना के कुल लाभार्थियों में महिलाओं का प्रतिशत 55.5 है। नए जारी आंकड़ों में कहा गया है कि 22 नवंबर तक जनधन खातों में कुल 2.10 लाख करोड़ रुपये जमा हुए. जनधन खातों में कोई न्यूनतम राशि बनाए रखने की कोई शर्त नहीं है। पोस्ट में आगे कहा गया कि प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत दिए गए 2 लाख रुपये के दुर्घटना बीमा से 41 करोड़ से अधिक लाभार्थियों को लाभ हुआ है. 18 करोड़ से अधिक लाभार्थियों और उनके परिवारों को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से लाभ हुआ।

    अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों (एससीबी) का शुद्ध एनपीए मार्च 2023 में घटकर 1.36 लाख करोड़ रुपये रह गया जो पहले 2.04 लाख करोड़ रुपयेथा। वित्त मंत्रालय के मुताबिक मार्च 2023 तक वाणिज्यिक बैंकों का ग्रॉस NPA अनुपात घटकर 3.87 प्रतिशत हो गया जो मार्च 2019 में 9.07 प्रतिशत था। वित्त मंत्रालय के मुताबिक देश में डिजिटल भुगतान का चलन बढ़ा है और अक्टूबर 2023 तक UPI के माध्यम से लेनदेन 7,000 करोड़ रुपये को पार करने का अनुमान है।

    Finance Ministry jandhan PMJDY
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleहरे निशान में खुले भारतीय शेयर बाज़ार
    Next Article सोना फिर उछला, चांदी स्थिर
    News Desk

    Related Posts

    1 अक्टूबर 2025 से कई नए नियम लागू, जानें क्या होगा असर

    September 30, 2025

    भारत की म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री नई ऊँचाइयों पर

    September 25, 2025

    नई कार ही नहीं, सेकेंड हैंड कार भी सस्ती – लेकिन लोन कैसे लें?

    September 23, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    आदित्य बिड़ला हाउसिंग फाइनेंस ने ग्रेटर नोएडा में नई शाखा खोलकर उत्तर प्रदेश में अपनी उपस्थिति बढ़ाई
    June 18, 2026
    भारत दुनिया के सबसे अधिक स्पैम प्रभावित देशों में शामिल, वैश्विक स्तर पर पाँचवें स्थान पर: ट्रूकॉलर रिपोर्ट
    May 5, 2026
    शोभित यूनिवर्सिटी ने छात्रों की रोज़गार क्षमता बढ़ाने के लिए NIIT फाउंडेशन के साथ MoU पर किए हस्ताक्षर
    May 5, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.