Close Menu
    What's Hot

    Joiai Demystified: A Complete Insight

    September 10, 2026

    Chat with AI Friend: A Ultimate Guide

    September 9, 2026

    The Vision of Our Dream AI: Empowering Technology

    September 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»पर्सनल लोन»HDFC बैंक का MSME कर्ज 30% बढ़ा
    पर्सनल लोन

    HDFC बैंक का MSME कर्ज 30% बढ़ा

    Finance KhabarBy Finance KhabarMarch 19, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    HDFC Bank's MSME loan up by 30%
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली: निजी क्षेत्र के HDFC बैंक का सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उपक्रम (MSME) क्षेत्र को लोन दिसंबर के अंत तक सालाना आधार पर 30 फीसदी बढ़कर 2 लाख करोड़ रुपये को पार कर गया. बैंक को इसमें सरकार की आपात ऋण सुविधा गारंटी (ECLG) योजना से मदद मिली. महामारी के दौरान MSME क्षेत्र को मदद के लिए लाई गई इस योजना के तहत बैंक ने 23,000 करोड़ रुपये से अधिक का लोन वितरित किया.

    बैंक ने शुक्रवार को बयान में कहा कि MSME क्षेत्र को लोन की वृद्धि में अर्द्धशहरी और ग्रामीण क्षेत्र के ग्राहकों पर विशेष ध्यान देने से मदद मिली. दिसंबर, 2019 में बैंक का एमएसएमई क्षेत्र को लोन 1.4 लाख करोड़ रुपये था. दिसंबर, 2020 में समाप्त तिमाही के अंत तक यह 30 फीसदी बढ़कर 2,01,758 करोड़ रुपये पर पहुंच गया.

    बैंक के वरिष्ठ कार्यकारी उपाध्यक्ष-कारोबार बैंकिंग और स्वास्थ्य सेवा वित्त सुमंत रामपाल ने कहा, ‘‘एमएसएमई क्षेत्र को हमारा लोन कोविड-19 के पूर्व स्तर पर पहुंच गया है. दिसंबर, 2020 में समाप्त तिमाही में यह सालाना आधार पर 30 फीसदी बढ़कर 2,01,758 करोड़ रुपये रहा है.’’

    उन्होंने कहा कि ECLG योजना का लोन बुक में सबसे ज्यादा योगदान रहा. करीब 1.10 लाख एमएसएमई ग्राहकों को 23,000 करोड़ रुपये के लोन दिए गए. इसके अलावा, महामारी के दौरान बैंक ने सेमी अर्बन और रूरल क्षेत्रों के ग्राहकों पर फोकस किया. इसमें 60,000 करोड़ रुपये ज्यादा के लोन दिए गए. उन्होंने बताया कि बीते तीन से चार महीने के दौरान अधिकांश ECLG योजना के तहत लोन दिए गए.

    hdfc bank
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleसेंसेक्स में 642 अंकों की तेजी
    Next Article टेस्ला के बंद होने की आ सकती है नौबत
    Finance Khabar

    Related Posts

    Create an AI Companion: The Comprehensive Guide to Developing Your Personalized AI Partner

    April 29, 2026

    भारत की म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री नई ऊँचाइयों पर

    September 25, 2025

    नई कार ही नहीं, सेकेंड हैंड कार भी सस्ती – लेकिन लोन कैसे लें?

    September 23, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    Delve into the Top 100 Free AI-Based NSFW Image Tools
    September 9, 2026
    Unveil the Best AI Girlfriend Solutions
    September 9, 2026
    The Revolution of Spicy AI: Comprehensive Overview
    September 9, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.