फाइनेंस डेस्क – अगर आप क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, खासकर HDFC या ICICI बैंक के ग्राहक हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। देश के दो बड़े प्राइवेट बैंकों — HDFC बैंक और ICICI बैंक — अपने क्रेडिट कार्ड से जुड़ी शर्तों में बदलाव करने जा रहे हैं। ये नए नियम 1 जुलाई 2025 से लागू होंगे। आइए जानते हैं क्या-क्या बदलेगा और इसका आपके खर्च पर क्या असर पड़ेगा।
HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड में क्या बदलाव हुआ है?
HDFC बैंक ने ऑनलाइन गेमिंग, वॉलेट लोडिंग और यूटिलिटी पेमेंट्स पर खास नियम लागू किए हैं:
Dream11, Rummyculture, MPL, Junglee Games जैसे प्लेटफॉर्म पर महीने में ₹10,000 से अधिक खर्च करने पर 1% एक्स्ट्रा चार्ज लगेगा, यह चार्ज ₹4,999 से ज्यादा नहीं होगा, इन ट्रांजैक्शन पर अब रिवॉर्ड पॉइंट भी नहीं मिलेंगे।
PayTM, Freecharge, Mobikwik, Ola Money जैसे थर्ड-पार्टी वॉलेट में ₹10,000 से ज्यादा पैसे क्रेडिट कार्ड से डालने पर 1% चार्ज लगेगा (सीमा ₹4,999)
अगर यूटिलिटी पेमेंट ₹50,000 से ऊपर है, तो 1% शुल्क लगेगा।
नोट: यह नियम इंश्योरेंस पेमेंट पर लागू नहीं होगा।
इन ट्रांजैक्शनों पर लगने वाला चार्ज ₹4,999 की अधिकतम सीमा में रहेगा।
ICICI बैंक के क्रेडिट कार्ड में क्या बदलाव आया है?
अब केवल उन्हीं ग्राहकों को फ्री घरेलू लाउंज एक्सेस मिलेगा, जिन्होंने पिछली तिमाही में ₹75,000 या उससे ज्यादा खर्च किया हो यह सुविधा केवल 3 महीनों के लिए वैध होगी।
कैश डिपॉजिट, चेक डिपॉजिट, डिमांड ड्राफ्ट (DD) और पे ऑर्डर (PO) ट्रांजैक्शन पर चार्ज लगेगा। हर ₹1,000 पर ₹2 शुल्क लगेगा, न्यूनतम ₹50 और अधिकतम ₹15,000 तक का चार्ज।
पहले 3 फ्री ट्रांजैक्शन के बाद, फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन पर ₹23, नॉन-फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन पर ₹8.5 चार्ज लगेगा।

