Close Menu
    What's Hot

    Play Me France : les jeux de casino à ne pas manquer pour les

    July 4, 2026

    Claiming your free cases on CSGORoll: a step-by-step guide for new users

    July 3, 2026

    Palpite especializado para a partida: jogos de casino que combinam com a emoção do

    July 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»प्रेस विज्ञप्ति»एयरटेल ने दुनिया का पहला फ्रॉड डिटेक्शन सॉल्यूशन किया लॉन्च
    प्रेस विज्ञप्ति

    एयरटेल ने दुनिया का पहला फ्रॉड डिटेक्शन सॉल्यूशन किया लॉन्च

    Finance KhabarBy Finance KhabarMay 16, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Airtel
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अब रियल टाइम में सभी कम्युनिकेशन प्लेटफॉर्म्स- ईमेल, ओटीटी और एसएमएस पर ब्लॉक होंगे फ्रॉड वेबसाइट्स

    मेरठ , 15 मई 2025: स्पैम के खिलाफ अपनी लगातार लड़ाई को आगे बढ़ाते हुए, एयरटेल ने आज एक अत्याधुनिक समाधान लॉन्च किया है, जो सभी कम्युनिकेशन ओवर-द-टॉप (OTT) ऐप्स और प्लेटफॉर्म्स- जैसे ईमेल, ब्राउज़र, व्हाट्सएप, टेलीग्राम, फेसबुक, इंस्टाग्राम, एसएमएस आदि- पर फ्रॉड और मैलिशियस वेबसाइट्स को रियल टाइम में पहचान कर ब्लॉक कर देगा। यह सुरक्षित सेवा सभी एयरटेल मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहकों के लिए बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के स्वचालित रूप से सक्रिय कर दी जायेगा l जब कोई ग्राहक ऐसी वेबसाइट खोलने की कोशिश करता है, जिसे एयरटेल की सिक्योरिटी सिस्टम ने ‘मैलिशियस’ के रूप में फ़्लैग किया है, तो उस वेबसाइट का पेज लोड नहीं होता, इसके बजाय, ग्राहक को एक नए पेज पर रीडायरेक्ट किया जाता है, जहां ब्लॉक किए जाने का कारण स्पष्ट रूप से बताया जाता है।

    इस पहल पर अपने विचार व्यक्त करते हुए, भारती एयरटेल के वाइस चेयरमैन और मैनेजिंग डाइरेक्टर गोपाल विट्टल ने कहा, “पिछले कुछ वर्षों में हमने कई ऐसे मामले देखे, जहां खतरे से अंजान ग्राहकों को चतुर अपराधियों ने उनकी मेहनत की कमाई को ठगा। हमारे इंजीनियरों ने इस समस्या का हल खोजने के लिए फ्रॉड डिटेक्शन सॉल्यूशन तैयार किया है। हमें विश्वास है कि यह समाधान हमारे ग्राहकों को इंटरनेट ब्राउज़ करते समय सुरक्षा का पूरा भरोसा देगा और स्कैम का डर खत्म करेगा। हमारा एआई आधारित टूल इंटरनेट ट्रैफिक को स्कैन करता है, ग्लोबल रिपॉजिटरीज़ और हमारे अपने थ्रेट डेटाबेस से तुलना करता है और रियल टाइम में फ्रॉड वेबसाइट्स को ब्लॉक करता है। छह महीने की ट्रायल अवधि में इसने उल्लेखनीय सटीकता हासिल की है। हम तब तक काम करना जारी रखेंगे जब तक हमारे नेटवर्क पूरी तरह से स्पैम और स्कैम से सुरक्षित नहीं हो जाते।”
    डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के देशभर में तेजी से विस्तार के चलते ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा हर दिन बढ़ रहा है, जिससे उपभोक्ताओं पर गंभीर जोखिम मंडरा रहा है। हाल के दिनों में ऐसे खतरों में जबरदस्त वृद्धि देखी गई है। फ्रॉड स्कीमें अब केवल ओटीपी या फर्जी कॉल तक सीमित नहीं रहीं, बल्कि हालिया रिपोर्ट्स बताती है कि लाखों लोग अब मैलिशियस ऑनलाइन स्कैम्स का शिकार हो रहे हैं।

    स्थिति की गंभीरता को समझते हुए, एयरटेल ने एक एआई-आधारित, मल्टी-लेयर इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म तैयार किया है, जो ग्राहकों को सभी प्रकार के स्कैम और फ्रॉड से सुरक्षा प्रदान करेगा। यह अत्याधुनिक थ्रेट डिटेक्शन सिस्टम सभी प्लेटफॉर्म्स पर डोमेन फ़िल्टरिंग करेगा और डिवाइसेज़ पर इन लिंक्स को ब्लॉक करेगा।

    यह सेवा फिलहाल हरियाणा सर्कल में शुरू की गई है और जल्द ही पूरे देश में लागू की जाएगी।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleपानीपत में साइबर ठगी का मामला: मोबाइल हैक कर युवक के क्रेडिट कार्ड से उड़ाए 1.25 लाख रुपये
    Next Article 1 जुलाई 2025 से बदल जाएंगे HDFC और ICICI बैंक के क्रेडिट कार्ड नियम, जानिए किन ग्राहकों पर पड़ेगा असर
    Finance Khabar

    Related Posts

    आदित्य बिड़ला हाउसिंग फाइनेंस ने ग्रेटर नोएडा में नई शाखा खोलकर उत्तर प्रदेश में अपनी उपस्थिति बढ़ाई

    June 18, 2026

    भारत दुनिया के सबसे अधिक स्पैम प्रभावित देशों में शामिल, वैश्विक स्तर पर पाँचवें स्थान पर: ट्रूकॉलर रिपोर्ट

    May 5, 2026

    शोभित यूनिवर्सिटी ने छात्रों की रोज़गार क्षमता बढ़ाने के लिए NIIT फाउंडेशन के साथ MoU पर किए हस्ताक्षर

    May 5, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    Cómo jugar en la Copa Mundial de la FIFA 2026: guía de apuestas para
    July 3, 2026
    Unlocking football betting: a beginner’s guide to wagering on Paraguay vs France
    July 3, 2026
    Baji App Pakistan: Explore top casino games with live dealers and quick access
    July 3, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.