Close Menu
    What's Hot

    An In-Depth Look at Unrestricted AI: The Scope and Potential

    September 3, 2026

    Unveil the Revolutionary World of Nomi AI

    September 3, 2026

    Exploring the World of NSFW AI Characters: A Comprehensive Guide

    September 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»इक्विटीज»भारतीय शेयर बाजार में FPI का भरोसा बढ़ा, बिकवाल से लिवाल बने
    इक्विटीज

    भारतीय शेयर बाजार में FPI का भरोसा बढ़ा, बिकवाल से लिवाल बने

    News DeskBy News DeskJune 16, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    fpi
    #image_title
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भारतीय शेयर बाजार में लम्बे समय से बिकवाली कर रहे विदेशी निवेशक एक बार फिर खरीदार बन गए हैं। डिपॉजिटरी के आंकड़ों से यह जानकारी मिली जानकारी के मुताबिक विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) ने 14 जून को समाप्त सप्ताह में भारतीय शेयर बाजारों में 11,730 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश किया है। इससे पिछले सप्ताह यानी 3 से 7 जून के दौरान एफपीआई ने शेयरों से शुद्ध रूप से 14,794 करोड़ रुपये निकाले थे। ताजा निवेश के बाद इस महीने अब तक शेयरों से एफपीआई की शुद्ध निकासी 3,064 करोड़ रुपये रही है।

    शेयर बाजार के रणनीतिकार वीके विजयकुमार ने कहा, ‘जून के पहले सप्ताह में उतार-चढ़ाव के बाद बाजार में स्थिरता लौटी है।’ ‘इस बार सरकार सहयोगियों पर निर्भर है, लेकिन राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के लगातार तीसरी बार सत्ता में आने से नीतिगत सुधारों और आर्थिक वृद्धि जारी रहने की उम्मीद जगी है।’ उन्होंने कहा कि इसके अलावा वैश्विक मोर्चे पर अमेरिका में उम्मीद से कम मुद्रास्फीति के आंकड़ों ने भी इस साल दरों में कटौती की उम्मीद बढ़ाई है।

    इससे पहले मई में एफपीआई ने चुनाव नतीजों से पहले शेयरों से 25,586 करोड़ रुपये निकाले थे। वहीं, अप्रैल में मॉरीशस के साथ भारत की कर संधि में बदलाव और अमेरिका में बांड यील्ड में जारी तेजी को लेकर चिंताओं के चलते उन्होंने 8,700 करोड़ रुपये से अधिक की निकासी की थी।

    इस महीने 14 जून तक एफपीआई ने ऋण या बांड बाजार में 5,700 करोड़ रुपये का निवेश किया है। कुल मिलाकर इस साल अब तक एफपीआई ने शेयरों से 26,428 करोड़ रुपये निकाले हैं। इस दौरान उन्होंने बॉन्ड बाजार में 59,373 करोड़ रुपये का निवेश किया है।

    fpi seller convert to buyer sensex
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleइन आठ शहरों में किफायती घरों की बिक्री घटी
    Next Article आयकर रिटर्न में लगते हैं कई दस्तावेज़, क्या आपको मालूम है
    News Desk

    Related Posts

    Create an AI Companion: The Comprehensive Guide to Developing Your Personalized AI Partner

    April 29, 2026

    भारत की म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री नई ऊँचाइयों पर

    September 25, 2025

    नई कार ही नहीं, सेकेंड हैंड कार भी सस्ती – लेकिन लोन कैसे लें?

    September 23, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    AI Friends: Discovering Benefits of Artificial Intelligence Companions
    September 2, 2026
    एम्वे ने आयुर्वेद में विस्तार के साथ ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को दिया समर्थन
    September 2, 2026
    A Deep Dive into AI Sexting: Changing Modern Relationships
    September 2, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.