Close Menu
    What's Hot

    Бозии босуръат ва мукофотҳои аҷиб дар casino Pinco

    June 26, 2026

    Unlock exciting casino bonuses in Bangladesh: your guide to free sign-up rewards

    June 26, 2026

    Slot Hopper Casino betaalmethoden: veilig en snel geld storten en opnemen

    June 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»फीचर न्यूज»इन आठ शहरों में किफायती घरों की बिक्री घटी
    फीचर न्यूज

    इन आठ शहरों में किफायती घरों की बिक्री घटी

    News DeskBy News DeskJune 16, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    affordable
    #image_title
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    देश के आठ प्रमुख शहरों में जनवरी-मार्च तिमाही में 60 लाख रुपये तक की कीमत वाले किफायती घरों की बिक्री चार फीसदी गिरकर 61,121 इकाई रह गई। इन आठ शहरों में दिल्ली-एनसीआर, मुंबई महानगर क्षेत्र (MMR ), बेंगलुरु, हैदराबाद, चेन्नई, कोलकाता, पुणे और अहमदाबाद का नाम शामिल है। किफायती घरों की बिक्री में इस गिरावट की खास वजह घरों की कम आपूर्ति है। आंकड़ों के मुताबिक इन आठ शहरों में 60 लाख रुपये तक के नए घरों की सप्लाई जनवरी-मार्च, 2024 के दौरान गिरकर 33,420 यूनिट रह गई, जो पिछले साल इसी अवधि में 53,818 यूनिट थी।

    प्रीमियम आवासीय संपत्तियों की बढ़ती मांग को भुनाने के लिए बिल्डर लग्जरी अपार्टमेंट की पेशकश पर अधिक ध्यान दे रहे हैं। लग्जरी परियोजनाओं में लाभ मार्जिन भी अधिक है। यह जानकारी रियल एस्टेट डेटा का विश्लेषण करने वाली कंपनी PropEquity की रिपोर्ट से मिली है।

    आंकड़ों से पता चलता है कि पिछले कैलेंडर वर्ष की जनवरी-मार्च अवधि में 60 लाख रुपये तक की कीमत वाले घरों की बिक्री 63,787 इकाई थी। आंकड़ों के अनुसार, इस मूल्य सीमा में आवास की बिक्री पिछले वर्ष के 2,51,198 इकाइयों से घटकर 2023 कैलेंडर वर्ष में 2,35,340 इकाई रह गई। 2019 में, 60 लाख रुपये तक की कीमत वाले घरों की बिक्री 2,26,414 इकाई थी। कोविड महामारी के बीच 2020 कैलेंडर वर्ष में इस मूल्य सीमा में बिक्री घटकर 1,88,233 इकाई रह गई। हालांकि, 2021 और 2022 में बिक्री में तेजी आई और यह क्रमशः 2,17,274 इकाई और 2,51,198 इकाई हो गई। पिछले वर्ष की तुलना में 2023 में बिक्री फिर से घटकर 2,35,340 इकाई रह गई।

    affordable houses luxuary houses sales down
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Article12 महीनों में 82,000 तक जा सकता है सेंसेक्स: मूडीज
    Next Article भारतीय शेयर बाजार में FPI का भरोसा बढ़ा, बिकवाल से लिवाल बने
    News Desk

    Related Posts

    Mastering conversations with your AI girlfriend: a practical guide

    June 15, 2026

    The evolving landscape of human–AI relationships

    June 15, 2026

    Slots nv casino Gratis Spielen ᗎ Beste Gebührenfrei Spielautomaten Im Verbunden Spielsaal

    June 12, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    Como o suporte 24/7 do Spinline Casino melhora sua experiência de jogo
    June 26, 2026
    Safe deposits and fast withdrawals at Lanista Online Casino New Zealand: what you need
    June 26, 2026
    Come sfruttare al meglio i free spins su Auchan Casino Italia nel 2026
    June 26, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.