महीने के पहले दिन कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में भारी गिरावट आई है और यह 69.50 रुपये सस्ता हो गया है। तेल विपणन कंपनियों ने शनिवार को देशभर में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में कटौती की घोषणा की। 69.50 रुपये की संशोधित दरें तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं। आज से दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1,676 रुपये हो गई है। इससे पहले 1 मई को कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 19 रुपये की गिरावट आई थी।
नई कीमतों के अनुसार कोलकाता में 1,787 रुपये 1859 रुपये, मुंबई में 1,629 रुपये 1,698.50 रुपये, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 1,676 रुपये 1745.50 रुपये और चेन्नई में 1,840.50 रुपये 1,911 रुपये हो गया है.
एक महीने पहले 1 मई को ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में तत्काल प्रभाव से 19 रुपये प्रति यूनिट की कमी की थी। तब दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की खुदरा बिक्री कीमत 1745.50 रुपये थी। इससे पहले अप्रैल में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 30.50 रुपये घटाकर 1764.50 रुपये की गई थी।
आपको बता दें कि नए महीने की शुरुआत के साथ ही एलपीजी सिलेंडर की कीमतें एडजस्ट हो जाती हैं। सरकार घरों में खाना पकाने के लिए एलपीजी सिलेंडरों के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न योजनाएं लागू कर रही है, जैसे कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, जो पात्र परिवारों को सब्सिडी प्रदान करती है।

