पूंजीगत लाभ कर में वृद्धि पिछले बजट में निवेशकों के लिए एक सर दर्द बन गई थी, सरकार ने एक वर्ष से कम समय के लिए रखी गई इक्विटी होल्डिंग्स पर अल्पकालिक पूंजीगत लाभ कर को 15 प्रतिशत से बढ़ाकर 20 प्रतिशत कर दिया था। इसी तरह, एक वर्ष के बाद बेची गई होल्डिंग्स पर दीर्घकालिक पूंजीगत लाभ कर को 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 12.5 प्रतिशत कर दिया गया था।
सरकार के इस कदम को बाजार के रणनीतिकारों ने असामान्य बताया था और इस बात की चिंता जताई थी कि ये वृद्धि एक शुरुआत हो सकती है, यह भी कहा गया था कि अगले बजट में दीर्घकालिक पूंजीगत लाभ कर को 15 प्रतिशत अगर दिया जाय तो कोई हैरानी नहीं होगी. हालाँकि आगामी बजट में पूंजीगत लाभ कर में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इज़ाफ़ा नहीं करेंगी, यह बात एक सर्वे में सामने आयी है.
लेकिन इस सर्वे के बावजूद अचानक बढ़ोतरी की संभावना को पूरी तरह से खारिज नहीं किया जा सकता है। इस तरह के कदम से बाजार में उथल-पुथल मच सकती है, जिससे सुस्त आय वृद्धि, आर्थिक मंदी और महंगे मूल्यांकन को लेकर मौजूदा चिंताएं बढ़ सकती हैं। उच्च कर निवेशकों के लिए इक्विटी को कम आकर्षक बना देंगे, जिससे संभावित रूप से डेट इंस्ट्रूमेंट या अन्य कर-कुशल विकल्पों में लंबी अवधि के निवेश की ओर रुख होगा।
नुवामा वेल्थ के प्रमुख राहुल जैन के मुताबिक हालांकि हमें पूंजीगत लाभ कर में और बढ़ोतरी की उम्मीद नहीं है, लेकिन इस तरह के किसी भी कदम से निवेशकों के सभी वर्गों की भावना को ठेस पहुंचेगी। किसी भी कर वृद्धि का मतलब है कि निवेशक के पास कम लाभ बचेगा। पूंजीगत लाभ कर में बढ़ोतरी के उद्देश्य से कोई भी कदम निकट भविष्य में भावनाओं को कमजोर करेगा और फंड प्रवाह में कमी ला सकता है, चाहे वे संस्थागत निवेशक हों या खुदरा निवेशक जो म्यूचुअल फंड में बड़े पैमाने पर निवेश कर रहे हैं.

