Close Menu
    What's Hot

    Ліцензійна безпека Beton casino

    June 10, 2026

    Tendencias actuales en el diseño de casinos y su impacto en la experiencia del usuario

    June 10, 2026

    In-Depth Study Report on Slot Lair Casino

    June 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»इंश्योरेंस»अगले वित्त वर्ष में होगी एलआइसी की लिस्टिंग!
    इंश्योरेंस

    अगले वित्त वर्ष में होगी एलआइसी की लिस्टिंग!

    Finance KhabarBy Finance KhabarFebruary 2, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली: वित्त सचिव राजीव कुमार ने कहा है कि भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआइसी) की शेयर बाजारों में लिस्टिंग अगले वित्त वर्ष की दूसरी छमाही में हो सकती है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश करते हुए अगले वित्त वर्ष में एलआइसी के आइपीओ की घोषणा की। सरकार आइपीओ के जरिये अपनी हिस्सेदारी बेचेगी।

    वित्त सचिव ने एक इंटरव्यू में कहा कि एलआइसी की लिस्टिंग के लिए कई औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी। इसके लिए कानूनी बदलाव लाने की भी आवश्यकता होगी। विधि मंत्रालय की सलाह लेकर कानून में बदलाव किया जाएगा और अन्य औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी। हमने प्रोसेस शुरू कर दिया। लेकिन लिस्टिंग करना अगले वित्त वर्ष की दूसरी छमाही में संभव होगा।

    कुमार ने कहा कि लिस्टिंग होने से एलआइसी में पारदर्शिता बढ़ेगी। इससे जनता की भागीदारी बढ़ने के साथ शेयर बाजार की गहराई बढ़ेगी। कितनी हिस्सेदारी बेची जाएगी, इस सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी तक इसके बारे में फैसला नहीं हुआ है लेकिन 10 फीसदी हिस्सेदारी बेचना तर्कसंगत होगा।

    वित्त सचिव के अनुसार एलआइसी लिस्टिंग और आइडीबीआइ में हिस्सेदारी घटाने से 90,000 करोड़ रुपये प्राप्त होने की संभावना है। सरकार ने कुल 2.10 लाख करोड़ रुपये विनिवेश से प्राप्त होने का लक्ष्य तय किया है। सरकार के पास एलआइसी की 100 फीसदी और आइडीबीआइ की 46.5 फीसदी िहस्सेदारी है।

    सरकार का मानना है कि शेयर बाजारों में लिस्टिंग से किसी भी कंपनी में अनुशासन बढ़ता है और वित्तीय बाजार तक उसकी पहुंच होती है। इससे कंपनी की वैल्यू सामने आने के साथ ही शेयर बाजार में छोटे निवेशकों को अच्छा अवसर मिलता है। एलआइसी की लिस्टिंग से बाजार में डेप्थ बढ़ेगी। हालांकि श्रम संगठनों खासकर आरएसएस से जुड़े श्रम संगठनों ने इस प्रस्ताव का विरोध करते हुए इसे खराब अर्थव्यवस्था बताया है।

    finance secretary fy21 IPO LIC
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleविदेश में टैक्स न देने वालों को भारत में देना होगा टैक्स
    Next Article बजट समीक्षा: एनपीएस में निवेश पर क्या आपको आयकर से मिलेगी राहत?
    Finance Khabar

    Related Posts

    Ліцензійна безпека Beton casino

    June 10, 2026

    Strategii de ruletă VIP pentru jucătorii experimentați

    June 10, 2026

    Обзор рынка виртуальных игровых заведений в Польше

    June 10, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    Fortgeschrittene Strategien für den Casino-Erfolg So maximieren Sie Ihre Gewinne
    June 10, 2026
    Casino etikette Die ungeschriebenen regeln für erfolgreiches spielen
    June 10, 2026
    Strategii de ruletă VIP pentru jucătorii experimentați
    June 10, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.