13 जनवरी को भी भारतीय शेयर बाजार में भयानक गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स 1048.90 अंकों की गिरावट के साथ 76,330.01 अंकों पर बंद हुआ, वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी भी 345.55 अंक नीचे गिरकर 23,085.95 अंकों पर क्लोज हुआ।
सेंसेक्स की कंपनियों में सिर्फ एक्सिस बैंक, टीसीएस, हिंदुस्तान यूनिलीवर और इंडसइंड बैंक के शेयर ही हरे निशान में बंद हुए। आज एक्सिस बैंक के शेयर सबसे ज्यादा 0.78 फीसदी, टीसीएस 0.62 फीसदी, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.45 फीसदी और इंडसइंड बैंक के शेयर 0.41 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए।
आज जोमैटो के शेयर में सबसे ज्यादा 6.52 फीसदी, पावरग्रिड में 4.09 फीसदी, अडानी पोर्ट्स में 4.08 फीसदी, टाटा स्टील में 3.49 फीसदी, एनटीपीसी में 3.23 फीसदी, टाटा मोटर्स में 3.06 फीसदी, महिंद्रा एंड महिंद्रा में 2.99 फीसदी, एशियन पेंट्स में 2.89 फीसदी, टेक महिंद्रा में 2.88 फीसदी, अल्ट्राटेक सीमेंट में 2.36 फीसदी, सन फार्मा में 2.24 फीसदी, लार्सन एंड टूब्रो में 2.02 फीसदी, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में 1.82 फीसदी, बजाज फाइनेंस में 1.64 फीसदी, एचडीएफसी बैंक में 1.63 फीसदी, आईसीआईसीआई बैंक में 1.51 फीसदी, टाइटन में 1.50 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।
इनके अलावा बजाज फिनसर्व, आईटीसी, मारुति सुजुकी, कोटक महिंद्रा बैंक, भारती एयरटेल, एचसीएल टेक, नेस्ले इंडिया, इंफोसिस और रिलायंस के शेयर भी नुकसान के साथ लाल निशान में बंद हुए।

