ब्याज दरों पर फेडरल रिजर्व के फैसले से पहले बुधवार को भारतीय शेयर बाजार गिरावट में खुले। अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल बैंक की दो दिवसीय बैठक का आज दूसरा दिन है। फेड के चेयरमैन जेरोम पॉवेल आज रात ब्याज दरों पर अपने फैसले की घोषणा करेंगे। बाजार को उम्मीद है कि ब्याज दर में 0.25 फीसदी की कटौती की जा सकती है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज गिरावट के साथ 80,666.26 अंकों पर खुला। शुरुआती कारोबार में यह 67 अंकों की गिरावट के साथ 80,616 पर कारोबार करता नजर आया। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी शुरुआती कारोबार में 34 अंकों की गिरावट के साथ 24,301 पर कारोबार करता नजर आया।
कारोबार आगे बढ़ने के साथ ही ये गिरावट आगे बढ़ी और सेंसेक्स 300 से ज़्यादा अंक नीचे लुढ़क गया, हालाँकि खबर लिखे जाने तक उसमें रिकवरी आयी है और 10 बजाकर 45 मिनट पर वो 168 अंक नीचे कारोबार करता दिखाई दे रहा था.
निफ्टी पैक के शेयरों में सबसे ज्यादा बढ़त Apollo Hospital, Tech Mahindra और Nestle India में देखने को मिली। वहीं, सबसे ज्यादा गिरावट Power Grid, BPCL, IndusInd Bank, JSW Steel और Trent में देखने को मिली। सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो सबसे ज्यादा गिरावट निफ्टी media में 0.81 फीसदी देखने को मिली। इसके अलावा निफ्टी PSU bank में 0.33 फीसदी, निफ्टी Private bank में 0.03 फीसदी, निफ्टी Realty में 0.38 फीसदी, निफ्टी Consumer Durables में 0.04 फीसदी, निफ्टी Oil and Gas में 0.16 फीसदी, निफ्टी Midsmall Financial Health में 0.02 फीसदी, निफ्टी Bank में 0.11 फीसदी, निफ्टी auto में 0.43 फीसदी और निफ्टी Financial services में 0.01 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। इसके अलावा निफ्टी FMCG में 0.29 फीसदी, निफ्टी आईटी में 0.43 फीसदी, निफ्टी Pharma में 0.91 फीसदी, निफ्टी Healtcare index में 0.66 फीसदी की तेजी दर्ज की गई।

