Close Menu
    What's Hot

    T3 Greece 25: Anwendung und Einnahmeempfehlungen

    June 11, 2026

    واجهات العاب مراهنات AR تنسجم بسلاسة مع حركة أصابعك وتدفق لحظاتك

    June 11, 2026

    Test Post Created

    June 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»अन्य»जीडीपी वृद्धि में आई मंदी एक अस्थायी झटका: निर्मला सीतारमण
    अन्य

    जीडीपी वृद्धि में आई मंदी एक अस्थायी झटका: निर्मला सीतारमण

    News DeskBy News DeskDecember 17, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    nirmala
    #image_title
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज लोकसभा कहा कि वित्त वर्ष 2025 की दूसरी तिमाही में जीडीपी ग्रोथ में आई गिरावट “एक अस्थायी झटका है” और आने वाले क्वाटर्स में इसमें काफी सुधार देखने को मिलेगा।

    लोकसभा में चर्चा का जवाब देते हुए सीतारमण ने कहा, “सरकार का मानना ​​है कि दूसरी तिमाही में जीडीपी वृद्धि में आई मंदी एक अस्थायी झटका है और आने वाली तिमाहियों में इसमें सुधार देखने को मिलेगा।” सीतारमण ने माना कि चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही भारत के साथ-साथ दुनिया की अधिकांश अर्थव्यवस्थाओं के लिए चुनौतीपूर्ण रही है। हालांकि, पिछले तीन वर्षों में भारत की जीडीपी वृद्धि दर औसतन 8.3 प्रतिशत रही है, लेकिन वैश्विक मानकों के हिसाब से यह एक असाधारण उपलब्धि है।

    उन्होंने कहा कि इससे दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्था के रूप में भारत की स्थिति मजबूत होती है। उन्होंने कहा, “मैं भविष्य में आर्थिक प्रदर्शन में सुधार को लेकर आशावादी हूं।” वित्त मंत्री की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब वित्त वर्ष 2025 की दूसरी तिमाही में भारत की जीडीपी वृद्धि दर सात तिमाहियों के निचले स्तर यानि 5.4 प्रतिशत पर आ गई जबकि पहली तिमाही में यह 6.7 प्रतिशत थी।

    मुद्रास्फीति पर, सीतारमण ने कहा कि पिछली कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार के दौरान यह दोहरे अंकों के आंकड़े को छूने के बाद, 2014-2024 के दौरान हेडलाइन खुदरा दर को वापस 5.1 प्रतिशत पर लाया गया। बता दें कि अक्टूबर में 10.9 प्रतिशत की तुलना में इस महीने खाद्य मुद्रास्फीति घटकर 9 प्रतिशत पर आ गई।

    gdp Nirmala slowdown
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleआलू के दाम के दाम 4 साल के उच्चतम स्तर पर, सभी सब्ज़ियाँ मंहगी
    Next Article शेयर बाजार में तीसरे दिन भी गिरावट
    News Desk

    Related Posts

    T3 Greece 25: Anwendung und Einnahmeempfehlungen

    June 11, 2026

    واجهات العاب مراهنات AR تنسجم بسلاسة مع حركة أصابعك وتدفق لحظاتك

    June 11, 2026

    Test Post Created

    June 11, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    Steroidy a jejich účinky na produkci červených krvinek
    June 11, 2026
    Die Wirkung von Oxymetholone 50 mg auf den Körper
    June 11, 2026
    Dasjenige schildern nachfolgende Glücksspieler via diese Apps: Nutzerbewertungen im Dramatic event Go einkaufsbummel ferner Software package Go shopping
    June 11, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.