पिछले सप्ताह सेंसेक्स की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से तीन का बाजार मूल्यांकन सामूहिक रूप से 1,06,125.98 करोड़ रुपये बढ़ा, इन टॉप 10 कंपनियों में HDFC Bank और ICICI Bank को सबसे ज़्यादा फायदा हुआ। पिछले सप्ताह जहां एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और Infosys का बाजार मूल्यांकन बढ़ा, वहीं RIL, TCS , भारती एयरटेल, SBI , LIC , हिंदुस्तान यूनिलीवर और ITC के बाजार पूंजीकरण में गिरावट आई। इन कंपनियों का मार्केट कैप सामूहिक रूप से 1,01,769.1 करोड़ रुपये घटा ।
समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान HDFC Bank का बाजार पूंजीकरण 52,091.56 करोड़ रुपये बढ़कर 12,67,056.69 करोड़ रुपये हो गया। ICICI Bank ने सप्ताह के दौरान 36,118.99 करोड़ रुपये जोड़े, जिससे इसका मूल्यांकन 8,13,914.89 करोड़ रुपये हो गया। Infosys का बाजार पूंजीकरण 17,915.43 करोड़ रुपये बढ़कर 6,35,945.80 करोड़ रुपये हो गया।
इसके विपरीत, Reliance Industries का बाजार मूल्यांकन 32,271.31 करोड़ रुपये घटकर 19,66,686.57 करोड़ रुपये रह गया। LIC का बाजार पूंजीकरण 27,260.74 करोड़ रुपये घटकर 6,47,616.51 करोड़ रुपये रह गया। ITC का मूल्यांकन 14,357.43 करोड़ रुपये घटकर 5,23,858.91 करोड़ रुपये और Hindustan Uniliver का मूल्यांकन 8,904.95 करोड़ रुपये घटकर 5,73,617.46 करोड़ रुपये रह गया। TCS का बाजार पूंजीकरण 8,321.6 करोड़ रुपये घटकर 13,78,111.45 करोड़ रुपये रह गया। Bharti Airtel का मूल्यांकन 7,261.72 करोड़ रुपये घटकर 8,04,262.65 करोड़ रुपये रह गया। SBI का बाजार पूंजीकरण 3,391.35 करोड़ रुपये घटकर 7,46,454.54 करोड़ रुपये रह गया।

