हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स 269 अंकों की गिरावट के साथ 77,209 पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 65.90 अंकों की गिरावट के साथ 23,501 पर बंद हुआ। शेयर बाजार में लगातार 6 कारोबारी दिनों में तेज़ी के बाद मुनाफावसूली आई है.
निफ्टी पैक के शेयरों में शुक्रवार को सबसे ज्यादा बढ़त Bharti Airtelमें 1.64 फीसदी, LTI Mindtreee में 1.38 फीसदी, Hindalco में 1.11 फीसदी, Sriram finance में 0.80 फीसदी और Tata Steel में 0.71 फीसदी दर्ज की गई। वहीं, सबसे ज्यादा गिरावट Ultrtec cement में 2.42 फीसदी, Adani enterprizez में 2.04 फीसदी, larsen and tubro में 1.96 फीसदी, Nestle India में 1.90 फीसदी और Tata Motors में 1.87 फीसदी दर्ज की गई।
सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो शुक्रवार को सबसे ज्यादा गिरावट निफ्टी FMCG में 1.20 फीसदी दर्ज की गई। इसके अलावा निफ्टी PSU bank में 1.14 फीसदी, निफ्टी Oil and Gas में 1.07 फीसदी, निफ्टी Healthcare इंडेक्स में 0.09 फीसदी, निफ्टी Realty में 0.74 फीसदी, निफ्टी Private Bank में 0.15 फीसदी, निफ्टी Pharma में 0.08 फीसदी, निफ्टी FMCG में 1.20 फीसदी, निफ्टी Financial services में 0.19 फीसदी, निफ्टी Auto में 0.69 फीसदी और निफ्टी Bank में 0.24 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। इसके अलावा निफ्टी IT में 0.76 फीसदी, निफ्टी Media में 0.95 फीसदी, निफ्टी Metal में 0.40 फीसदी और निफ्टी Consumer Durables में 0.75 फीसदी की तेजी रही।

