पोस्ट ऑफिस की POMIS यानि पोस्ट ऑफिस मासिक आय योजना सबसे अधिक कमाई, कम जोखिम और 7.4% प्रति वर्ष की दर से ब्याज देने वाली गारंटीड रिटर्न वाली सेविंग स्कीम है। इस योजना की सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें मिलने वाले ब्याज पर कोई टीडीएस नहीं कटता है। चूँकि यह योजना वित्त मंत्रालय द्वारा मान्यता प्राप्त है इसलिए इसमें कोई जोखिम भी नहीं है.
आप अपनी कपैसिटी के अनुसार 1,000 रुपये के गुणकों में POMIS खाता खोल सकते हैं। POMIS के सिंगल खाते में अधिकतम निवेश सीमा 9 लाख रुपये है जबकि संयुक्त खाते के लिए अधिकतम जमा सीमा 15 लाख रुपये तक है. POMIS खाते के लिए अधिकतम लॉक-इन अवधि 5 वर्ष है। परिपक्व होने के बाद निवेशक इस योजना में निवेश की गई राशि को निकाल सकता है या दोबारा निवेश कर सकता है। POMIS में जमा की तारीख से 1 वर्ष की समाप्ति से पहले जमा राशि नहीं निकाली जा सकती है। अगर निवेशक लॉक-इन अवधि समाप्त होने से पहले निवेश राशि निकाल लेता है, तो जुर्माना लगाया जाता है। अगर खाता खोलने की तारीख से तीन साल से पहले खाता बंद कर दिया जाता है, तो मूल धन से 2% काट लिया जाता है और अगर 5 साल से पहले खाता बंद कर दिया जाता है, तो मूल धन से 1% की कटौती होती है।
POMIS में निवेशक एक लाभार्थी को नामांकित कर सकता है, यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि खाता खोलने के बाद भी एक नामांकित व्यक्ति को नियुक्त किया जा सकता है। POMIS खाता खोलने के लिए निवेशक को निवासी भारतीय होना चाहिए। एनआरआई डाकघर एमआईएस खाता खोलने के पात्र नहीं हैं। एक निवासी भारतीय 10 वर्ष और उससे अधिक आयु के नाबालिग बच्चे की ओर से भी पोस्ट ऑफिस मासिक आय योजना में खाता खोल सकता है।

