बुधवार को भारतीय शेयर बाजार 326 अंकों की बढ़त के साथ खुला लेकिन ये बढ़त जल्द ही खत्म हो गई और खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स में सिर्फ 56 अंकों की बढ़त है जबकि निफ्टी लाल निशान में कारोबार करने लगा है। एनएसई पर 203 शेयर हरे और 1963 शेयर लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। वहीं सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 10 शेयर हरे निशान पर और 20 शेयर लाल निशान पर कारोबार करते दिखे। निफ्टी के 50 शेयरों में से 15 शेयर हरे और 35 शेयर लाल निशान में कारोबार करते दिखे।
निफ्टी पैक शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी ITC में 5.14 फीसदी और Wipro में 1.04 फीसदी देखने को मिली. इसके अलावा LTI Mindtree, TCS और नेस्ले इंडिया के शेयरों में भी तेजी देखी गई। वहीं, पावर ग्रिड, एनटीपीसी, ओएनजीसी, कोल इंडिया और टाटा स्टील के शेयरों में गिरावट रही।
सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो शुरुआती कारोबार में निफ्टी एफएमसीजी में 1.71 फीसदी, निफ्टी आईटी में 0.33 फीसदी, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.09 फीसदी, निफ्टी बैंक में 0.11 फीसदी और निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 0.10 फीसदी की बढ़त देखने को मिली। इसके अलावा निफ्टी ऑटो में 0.63 फीसदी, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज 25/50 में 0.25 फीसदी, निफ्टी मीडिया में 0.82 फीसदी, निफ्टी मेटल में 1.58 फीसदी, निफ्टी फार्मा में 0.40 फीसदी, निफ्टी रियल्टी में 0.32 फीसदी, निफ्टी हेल्थकेयर में 0.42 फीसदी की बढ़त रही। निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.15 फीसदी, निफ्टी ऑयल एंड गैस में 1.21 फीसदी और निफ्टी पीएसयू बैंक में 1.05 फीसदी की गिरावट देखी गई।

