Close Menu
    What's Hot

    जोधपुर में खुला हैमलीज़ का पहला स्टोर, अब ब्लू सिटी में मिलेगी खिलौनों की जादुई दुनिया

    September 12, 2026

    सामान्य मच्छर भागने वाले तेलों से अपनी त्वचा की सुरक्षा का समझौता न करे और सावधान रहे!

    September 11, 2026

    डाबर हाजमोला का नया अभियान: ‘मस्ती की पाठशाला’ से बच्चों में बढ़ेगी शारीरिक सक्रियता

    September 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»फीचर न्यूज»उम्मीद के मुताबिक बजट से करदाता को मिली निराशा
    फीचर न्यूज

    उम्मीद के मुताबिक बजट से करदाता को मिली निराशा

    News DeskBy News DeskFebruary 1, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    budget
    #image_title
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए पेश केंद्र सरकार के बजट में करदाताओं को कोई राहत नहीं दी है.अलबत्ता कुछ छोटी और बरसों से विवादित पुरानी टैक्स डिमांड को कुछ शर्तों के साथ वापस लेने का एलान किया गया है. वित्त मंत्री ने कहा है कि इससे करीब 1 करोड़ करदाताओं को लाभ होगा. बता दें कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पहले भी कहा था कि यह एक वोट-ऑन-अकाउंट होगा, इसमें किसी तरह के बड़े एलान की संभावना नहीं है. आम तौर पर वोट ऑन अकाउंट या अंतरिम बजट में पर्सनल टैक्स से जुड़े नियमों में बड़े बदलाव करने की परंपरा नहीं रही है लेकिन 2019 के अंतरिम बजट में मोदी सरकार ने आय करदाताओं को बड़ी राहतें दी थीं जिसमें स्टैंडर्ड डिडक्शन में इजाफा और टैक्स रिबेट के जरिए 5 लाख रुपये तक की आय को टैक्स-फ्री करना शामिल था. लोग इस बार भी कुछ उसी तरह के एलान का इंतज़ार कर रहे थे लेकिन इस बजट भाषण से उन तमाम लोगों को बड़ी निराशा हाथ लगी है.

    वित्त मंत्री ने पर्सनल टैक्सपेयर्स को राहत देने के लिए इस बजट में सिर्फ एक बड़ा एलान किया जिसके तहत ऐसी छोटी, नॉन-वेरिफाइड और विवादित डायरेक्ट टैक्स डिमांड हैं, जो बरसों से लटकी हुई हैं. इनमें कई डिमांड तो 1962 से पेंडिंग हैं, सरकार ऐसी पुरानी टैक्स डिमांड को वापस लेगी. यह लाभ 25 हजार रुपये तक की वैसी डिमांड पर मिलेगा जो वित्त वर्ष 2009-10 तक की हैं. इसी तरह जबकि वित्त वर्ष 2010-11 से 2014-15 तक की उन पुरानी विवादित डिमांड को भी वापस लिया जाएगा जिनकी राशि 10 हजार रुपये तक है.

    पर्सनल टैक्स भरने वाले मिडिल क्लास टैक्सपेयर्स के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का यह बजट निराशाजनक रहा है. वित्त मंत्री ने इनकम टैक्स स्लैब या स्टैंडर्ड डिडक्शन में कोई फेर-बदल नहीं किया है. न ही टैक्स सेविंग इनवेस्टमेंट्स की सीमा में कोई इजाफा किया गया है. होम लोन भरने वालों को भी कोई राहत नहीं दी गई है. बता दें कि न्यू टैक्स रिजीम में फिलहाल ज्यादातर टैक्स बेनिफिट नहीं मिलते हैं. लेकिन अधिकांश एक्सपर्ट्स मानना है कि कम से कम NPS में सालाना 50 हजार रुपये तक के निवेश पर मिलने वाली टैक्स की छूट को नई टैक्स रिजीम में जरूर शामिल करना चाहिए. सीनियर सिटिजन्स को रिटायरमेंट के बाद आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए ऐसा करना बेहद जरूरी है.

    budget 2024 income tax nirmala sitaraman
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleबजट में हाउसिंग सेक्टर पर ज़्यादा ज़ोर
    Next Article बजट से शेयर बाजार खुश नहीं, गिरकर हुआ बंद
    News Desk

    Related Posts

    भारत की म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री नई ऊँचाइयों पर

    September 25, 2025

    नई कार ही नहीं, सेकेंड हैंड कार भी सस्ती – लेकिन लोन कैसे लें?

    September 23, 2025

    पोस्ट ऑफिस आरडी स्कीम: छोटे निवेश से बड़ी बचत का सुरक्षित जरिया

    September 18, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    एम्वे ने आयुर्वेद में विस्तार के साथ ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को दिया समर्थन
    September 2, 2026
    एयरटेल पोस्टपेड ग्राहकों को मिर्जापुर: द मूवी के प्रीमियर में शामिल होने का खास मौका
    September 1, 2026
    सॉवरेन क्लाउड: भारत की डिजिटल सुरक्षा और विकास की नई जरूरत
    August 20, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.