दिन भारी उतार-चढ़ाव के बाद भारतीय शेयर बाज़ार के दोनों मुख्य इंडेक्स सेंसेक्स और निफ़्टी आज 1 जनवरी को मामूली बढ़त के साथ सपाट बंद हुए हैं। शेयर बाजार में आज मुनाफावसूली देखि गयी जिसके चलते सेंसेक्स-निफ्टी ऊपरी स्तर से काफी नीचे फिसल गए। हालांकि क्लोजिंग हरे निशान में ही हुई। तीन बजे सेंसेक्स 72500 के पार था लेकिन आधे घंटे में साड़ी बढ़त लगभग समाप्त हो गयी और सेंसेक्स 72271 पर बंद हुआ, यही हाल निफ़्टी का भी रहा, वहां भी सारी तेज़ी कारोबार के आखरी आधे घंटे में गायब हो गयी.
निफ्टी पर अदानी पोर्ट्स, टेक महिंद्रा, नेस्ले इंडिया, अदानी एंटरप्राइजेज और विप्रो आज के टॉप गेनर रहे। जबकि एमएंडएम, बजाज ऑटो, आयशर मोटर्स, भारती एयरटेल और एचडीएफसी बैंक निफ्टी के टॉप लूजर रहे। सेक्टोरल इंडेक्सों की बात करें तो एफएमसीजी, तेल और गैस, हेल्थकेयर, पीएसयू बैंक हरे निशान में बंद हुए हैं जबकि बैंकिंग और ऑटो में कुछ बिकवाली देखने को मिली है।
बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप में बढ़त के साथ ब्रॉडर इंडेक्सों ने सेंसेक्स-निफ्टी से बेहतर प्रदर्शन किया है। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 31.68 अंक की हल्की बढ़त के साथ 72,271.94 पर और निफ्टी 10.50 अंक बढ़कर 21,741.90 पर बंद हुआ है। बाजार के जानकारों के मुताबिक पूरे कारोबारी सत्र के दौरान निफ्टी में उतार-चढ़ाव की वजह ट्रेडर्स की अनिर्णय की स्थिति थी, वो आज तय नहीं कर पार रहे थे कि खरीदारी की जाय या मुनाफा वसूली और अंत में उन्होंने मुनाफावसूली करना ही ठीक समझा, यही वजह रही कि आखिर में बाजार में एकदम से बिकवाली आ गयी.

