नई दिल्ली: बुधवार को वित्त मंत्रालय की और से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक , देश का नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन वित्त वर्ष 2021-22 की पहली तिमाही में 15 जून तक 100% बढ़कर 1.85 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया।
जबकि पिछले साल की समान अवधि Net direct tax collection 92,762 करोड़ रुपये रहा था। इसी तरह FY22 में अब तक एडवांस टैक्स कलेक्शन 146% बढ़कर 28,780 करोड़ रुपए रहा। साथ ही मौजूदा वित्त वर्ष 2021-22 में अब तक 30,731 करोड़ रुपए का टैक्स रिफंड जारी किया गया है।
वित्त मंत्रालय ने बताया कि 1.85 लाख करोड़ रुपये के डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन में कॉर्पोरेशन टैक्स से सरकार को 73,365 करोड़ रुपये मिले। जबकि, पर्सनल टैक्स और सिक्योरिटी टैक्स मिलाकर कुल 1.11 लाख करोड़ रुपये से अधिक प्राप्त हुए। कोरोना के सेकेंड वेव के बावजूद इस तरह के टैक्स कलेक्शन से सरकार खुश है।
FY22 में अब तक केंद्र सरकार का ग्रॉस डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 2,16,602 करोड़ रुपये रहा जो FY21 की पहली तिमाही में केवल 1,37,825 करोड़ रुपये रहा था। 2,16,602 करोड़ रुपये के ग्रॉस डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन में कॉर्पोरेट टैक्स से 96,923 करोड़, पर्सनल इनकम टैक्स और सिक्योरिटी ट्रांजैक्शन टैक्स से 1,19,197 करोड़ रुपये मिले।

