Close Menu
    What's Hot

    21Bets Cash Out: Bet Smart Get Your Winnings Now

    May 12, 2026

    Art Casino Megaways Free: Kostenloses Spiel mit vielen Gewinnchancen

    May 12, 2026

    2Up is 2Up Rigged True Advantage Now

    May 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»फीचर न्यूज»लॉजिस्टिक्स सॉल्यूशन प्रोवाइडर शिपरॉकेट का अधिग्रहण करने जा रही है ज़ोमैटो
    फीचर न्यूज

    लॉजिस्टिक्स सॉल्यूशन प्रोवाइडर शिपरॉकेट का अधिग्रहण करने जा रही है ज़ोमैटो

    News DeskBy News DeskDecember 22, 2023Updated:December 22, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    लॉजिस्टिक्स सॉल्यूशन
    #image_title
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    ऑनलाइन फूड प्लेटफॉर्म जोमैटो घरेलू लॉजिस्टिक्स सॉल्यूशन प्रदाता शिपरॉकेट का अधिग्रहण करने जा रही है. ये अधिग्रण करीब 2 अरब डॉलर से ज्यादा में होने जा रहा है, हालाँकि सौदे पर कोई अंतिम निर्णय अभी तक नहीं लिया गया है।

    बता दें कि अगस्त 2022 में ज़ोमैटो समर्थित शिपरॉकेट ने 33.5 मिलियन डॉलर जुटाए जिससे इसका मूल्यांकन लगभग 1.2 बिलियन डॉलर हो गया। अगस्त में ही ज़ोमैटो ने क्विक कॉमर्स कंपनी ब्लिंकिट और उसके वेयरहाउसिंग और सपोर्ट सर्विसेज व्यवसाय का अधिग्रहण पूरा किया। जोमैटो के बोर्ड ने ब्लिंकिट जो पूर्व में ग्रोफर के नाम से जानी जाती थी के अधिग्रहण के लिए 4,447 करोड़ रुपये के लेनदेन को मंजूरी दी थी। ये सहायक कारोबार 61 करोड़ रुपये में खरीदा गया था.

    इस साल जोमैटो के शेयर उड़ान भर रहे हैं और 52 हफ्ते के उच्चतम स्तर पर है। कंपनी के शेयरों ने इस साल जनवरी से दिसंबर तक निवेशकों 117.47% का रिटर्न दिया है। कंपनी का शेयर जो जनवरी में 46 रुपये था चढ़कर अब 128 रुपये के पार पहुंच गया है. पिछले कारोबारी सत्र में भी शेयर 2 फीसदी से ज्यादा चढ़ा और आज भी 126 और 131 के बीच ट्रेड कर रहा है. बाजार विशेषज्ञों कहते हैं कि शेयरों में तेजी का रुख जारी रह सकता है. कंपनी चूँकि मुनाफे में पहुंच रही हैइसलिए इसका असर शेयरों पर भी दिख रहा है.

    बता दें कि शिपरॉकेट खुदरा विक्रेताओं को शॉपिफाई, मैगेंटो, वूकॉमर्स, ज़ोहो और अन्य पर अपनी शॉपिंग वेबसाइटों को एकीकृत करने में मदद करने के लिए एक प्रौद्योगिकी स्टैक प्रदान करता है जो 2017 में लांच किया गया था। इस कंपनी के देश भर में स्थित 45 से अधिक गोदाम है. पिछले हफ्ते टेकक्रंच की एक रिपोर्ट के मुताबिक बेंगलुरु मुख्यालय वाले शिपरोकेट का लक्ष्य अगले 12 से 18 महीनों में आईपीओ के लिए तैयार होना है।

    zomato Zomato becomes अधिग्रहण ज़ोमैटो
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous ArticleAirtel Business ने 20 मिलियन स्‍मार्ट मीटर्स को पावर-अप करने के लिये IntelliSmart के साथ साझेदारी की
    Next Article अगले साल बाजार में दिखेगी टाटा मोटर्स की कर्व SUV
    News Desk

    Related Posts

    1 अक्टूबर 2025 से कई नए नियम लागू, जानें क्या होगा असर

    September 30, 2025

    भारत की म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री नई ऊँचाइयों पर

    September 25, 2025

    नई कार ही नहीं, सेकेंड हैंड कार भी सस्ती – लेकिन लोन कैसे लें?

    September 23, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    Tower Rush Mystake jeu de dfense intense et stratgique 3
    May 9, 2026
    Testez votre courage dans Mystake Tower Rush défis sans fin
    May 7, 2026
    भारत दुनिया के सबसे अधिक स्पैम प्रभावित देशों में शामिल, वैश्विक स्तर पर पाँचवें स्थान पर: ट्रूकॉलर रिपोर्ट
    May 5, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.