सोने की कीमतों में गिरावट बुधवार को भी जारी रही, इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक 24 कैरेट सोने का रेट घटकर 61,020 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया जो पहले 61,452 रुपये प्रति 10 ग्राम था. सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी गिरावट आयी है और यह 71,000 रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास बनी हुई है।
22 कैरेट गोल्ड का रेट 59,560 रुपये प्रति 10 ग्राम, 20 कैरेट सोने का दाम 54,310 रुपये प्रति 10 ग्राम जबकि 18 कैरेट सोने का भाव 49,430 रुपये प्रति 10 ग्राम है. वहीं 14 कैरेट सोने की कीमत 39,360 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है. वायदा बाजार में भी सोना और चांदी लगभग सपाट कारोबार कर रहे हैं। 05 फरवरी 2024 वाले सोने का कॉन्ट्रैक्ट 0.01 फीसदी की बढ़त के साथ 61,185 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं, 05 मार्च 2024 वाली चांदी कॉन्ट्रैक्ट 0.31 फीसदी की गिरावट के साथ 71,638 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना हल्की बढ़त और चांदी हल्की गिरावट के साथ कारोबार कर रही है। सोना 0.16 फीसदी या 3 डॉलर की बढ़त के साथ 1996 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है। वहीं, चांदी 0.35 फीसदी या 0.08 डॉलर की गिरावट के साथ 22.93 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही है. फेड की बैठक है से पहले अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने और चांदी की कीमतें लगभग स्थिर हैं। फेड बैठक में ब्याज दरों पर फैसला होने के बाद ही सोने और चांदी की कीमतों की दिशा तय होगी।

