नए साल में अगर आप अपना घर खरीदने की योजना बनाते हैं तो आपको अच्छी बचत भी हो सकती है और साथ में कई अन्य लाभ मिल सकते है रियल एस्टेट बाजार के जानकारों के मुताबिक साल के अंत में रियल एस्टेट बाजार में काफी मंदी रहती है और इस वजह से आपको कम दाम में अच्छी प्रॉपर्टी आसानी से मिल जाती है। डिमांड कम होने की वजह से रियल एस्टेट डेवलपर्स भी प्रॉपर्टी के रेट डाउन करते हैं। इसके अलावा पार्किंग और अन्य सुविधाओं पर छूट के ऑफर भी मिलते हैं। इस तरह साल के अंत में ही प्रॉपर्टी की सबसे अच्छी कीमत मिलती है।
वहीँ साल के अंत में डेवलपर्स और ब्रोकरों और के पास खरीदारों की भीड़ भाड़ नहीं होती जिसका फायदा ये होता है कि आपको साइट इंस्पेक्शन के लिए ज़्यादा समय मिलता है और प्रॉपर्टी चुनने के लिए समय और विकल्प भी ज़्यादा मिलते हैं, आपके पास जीवन का एक महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए समय भी ज़्यादा मिलता है. डेवलपर्स और ब्रोकर भी प्रॉपर्टी बुक कराने की जल्दी में नहीं होते हैं और खरीदार को ज़्यादा समय देते हैं जिसका मतलब ये है कि आप आसानी से सही प्रॉपर्टी का चयन कर सकते हैं।
दिसंबर और जनवरी में घर की कीमतें ऐतिहासिक रूप से कम हो जाती हैं, ये हमें रियल एस्टेट के पिछले आंकड़ों पर नज़र डालने से पता चलता है। हर बार सर्दियों में घर खरीदारों की संख्या में कमी आती है और साल के अंत में प्रॉपर्टी के दाम कम होने की बड़ी वजह यही है. एक सर्वे के मुताबिक 85 फीसदी लोगों का मानना है कि घर खरीदने के लिए साल के अंत का समय सही नहीं है. इसी कारण से घरों की बिक्री प्रभावित होती है और डेवेलपर्स डिमांड बढ़ाने के लिए अपनी तरफ से डिस्काउंट ऑफर करते हैं जिसका फायदा आप उठाकर आप अपने सपनों का घर खरीद सकते हैं.

