Close Menu
    What's Hot

    Duelbits Forgot Password Recovery Solution

    May 19, 2026

    Download BetStrike APK for Exciting Betting Action Now

    May 19, 2026

    BetSea Minimum Deposit Low Amounts Available Now

    May 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»इक्विटीज»बजट के बाद क्या रहेगी शेयर बाज़ार की चाल
    इक्विटीज

    बजट के बाद क्या रहेगी शेयर बाज़ार की चाल

    News DeskBy News DeskFebruary 2, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    budget
    #image_title
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बाजार 2025 में शेयर बाजार में ज्यादा उतार-चढ़ाव नहीं रहा और यह सपाट बंद हुआ। निवेशकों को बजट का विश्लेषण करने के लिए 24 घंटे का समय मिल गया है। अब सवाल यह है कि कल से शुरू हो रहे नए हफ्ते में शेयर बाजार की चाल कैसी रहेगी? तो विशेषज्ञों की मानें तो इस हफ्ते शेयर बाजार का रुख आरबीआई के ब्याज दरों पर फैसले, कंपनियों के तिमाही नतीजों और वैश्विक रुझानों से तय होगा। विश्लेषकों के मुताबिक आम बजट का असर इस हफ्ते भी जारी रह सकता है। उन्होंने कहा कि विदेशी निवेशकों की कारोबारी गतिविधियों का भी शेयर बाजारों पर असर रहेगा।

    एंजेल वन के तकनीकी और फ्यूचर-ऑप्शन ट्रेडिंग के वरिष्ठ विश्लेषक ओशो कृष्णन ने कहा, ‘इस सप्ताह आरबीआई-एमपीसी के नतीजे, दिल्ली विधानसभा चुनाव और अमेरिका में टैरिफ बढ़ोतरी से जुड़ी गतिविधियों समेत कई महत्वपूर्ण घटनाएं होनी हैं। इनसे कुछ उतार-चढ़ाव आ सकता है।’

    मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के सिद्धार्थ खेमका ने कहा, “जनवरी के लिए यूएस और इंडिया पीएमआई सोमवार को जारी होगा, जो एक महत्वपूर्ण मैक्रोइकॉनोमिक डेटा है। निवेशक बजट दस्तावेजों का बारीकी से अध्ययन करेंगे और बाजार की नजर कंपनियों के नतीजों पर भी रहेगी। इसके अलावा शुक्रवार को घोषित होने वाली आरबीआई की मौद्रिक नीति पर भी नजर रहेगी।”

    मेहता इक्विटीज लिमिटेड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (शोध) प्रशांत तपासे ने कहा, ‘सवाल यह है कि क्या आरबीआई इस सप्ताह मौद्रिक नीति में अपना रुख नरम करेगा और ब्याज दरों में कटौती करेगा? हालांकि, निवेशकों को वैश्विक घटनाक्रमों पर भी नजर रखने की जरूरत है, क्योंकि अमेरिका में बॉन्ड यील्ड बढ़ने और विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की बिकवाली से बाजार की धारणा कमजोर हो सकती है।

    कृष्णन ने आगे कहा कि बजट आ गया है, लेकिन शनिवार को एफआईआई की भागीदारी काफी कम रही, इसलिए उनकी असली प्रतिक्रिया सोमवार को आने की उम्मीद है। बाजार पर बजट के प्रभाव को समझने के लिए एक या दो दिन इंतजार करना होगा।

    budget 2025 Featured Stock Market
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleरूपये की गिरावट पर निर्मला सीतारमण चिंतित
    Next Article टैरिफ वॉर से शेयर बाजार में घबराहट
    News Desk

    Related Posts

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स, ओखला ने इंडियन मेडिकल ऐसोसिएशन, आगरा के साथ मिलकर एडवांस रोबोटिक-एसिस्टेड सर्जरी इन यूरोलॉजी एवं सीटीवीएस पर किया मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम का आयोजन

    April 27, 2026

    1 अक्टूबर 2025 से कई नए नियम लागू, जानें क्या होगा असर

    September 30, 2025

    भारत की म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री नई ऊँचाइयों पर

    September 25, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    Ozwin Casino Withdrawal Fast and Reliable
    May 19, 2026
    21Bets Cash Out: Bet Smart Get Your Winnings Now
    May 12, 2026
    Art Casino Megaways Free: Kostenloses Spiel mit vielen Gewinnchancen
    May 12, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.