Close Menu
    What's Hot

    La Vida de un Atleta: Pasiones, Desafíos y Logros

    June 11, 2026

    Online Baccarat Sport Play For Free Or For Real

    June 11, 2026

    Megajackpots Wheel of Riesenerfolg on YoyoSpins login app download Air Slots, Natürlich Money Slot Machine & Free Play Kundgebung

    June 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»टेलीकॉम»खत्म हुई दो दिन की स्पेट्रम नीलामी: रिलायंस जियो सबसे बड़ा खरीदार
    टेलीकॉम

    खत्म हुई दो दिन की स्पेट्रम नीलामी: रिलायंस जियो सबसे बड़ा खरीदार

    Finance KhabarBy Finance KhabarMarch 2, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Two-day spectrum auction ends: Reliance Jio biggest buyer
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली: दो दिन तक चली टेलीकॉम स्‍पेक्‍ट्रम नीलामी समाप्त हो गई . टेलिकॉम सचिव ने बताया कि दो दिनों में 77,814.80 करोड़ रुपये के एयरवेव्स खरीदे गए. रिलायंस जियो सबसे बड़ी खरीदार रही, जिसने 57,122.65 करोड़ रुपये के ऑर्डर किए हैं. वोडाफोन आइडिया ने नीलामी में 1,993.40 करोड़ रुपये मूल्य के स्पेक्ट्रम खरीदे। वहीं भारती एयरटेल ने 18,699 करोड़ रुपये की रेडियो वेव्स का अधिग्रहण किया है।

    टेलीकॉम सेक्रेटरी अंशु प्रकाश ने बताया कि टेलीकॉम स्पेक्ट्रम की नीलामी मंगलवार को संपन्न हो गई। दो दिनों में कुल 77,814.80 करोड़ रुपये मूल्य के 855.60 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम की खरीद की गई। भारती एयरटेल ने स्पेक्ट्रम की ताजा नीलामी में 18,699 करोड़ रुपये की रेडियो वेव्स का अधिग्रहण किया है। कंपनी ने 355.45 मेगाहट्र्ज स्पेक्ट्रम, मिड बैंड और 2,300 मेगाहट्र्ज बैंड का अधिग्रहण किया है।

    सोमवार को शुरू हुई नीलामी के लिए 2,250 MHz से ज्यादा के स्पेक्ट्रम, जिसमें टेलिकॉम सिग्नल होते हैं, सात बैंड्स में हैं, इन्हें करीब 4 लाख करोड़ रुपये के रिजर्व या शुरुआती कीमत पर ऑफर किया गया था. बोलियां 800 MHz, 900 MHz, 1800 MHz, 2100 MHz और 2300 MHz में मिली थीं. लेकिन प्रीमियम 700 और 2500 MHz बैंड्स में एयरवेव्स के लिए कोई लेने वाले नहीं मिले.

    स्पेक्ट्रम में नीलाम किया जा रहा लगभग एक तिहाई स्पेक्ट्रम 700 MHz बैंड में है, जो 2016 की नीलामी के दौरान पूरी तरह अनसोल्ड रहा था. टेलीकॉम कंपनियों का कहना है कि इस नई खरीदारी के चलते भविष्य में 5G सेवाएं उपलब्ध कराने में सफलता मिलेगी। अब शहरों में कंपनियों की सेवाएं घरों के अंदर और बिल्डिंगों में भी अच्छी कवरेज दे सकेंगी। इसके अलावा इस स्पेक्ट्रम से दूरसंचार सेवाएं गांवों में भी बेहतर होंगी।

    700 मेगाहर्ट्ज के बैंड में कंपनियों की ओर से कोई बोली नहीं मिली क्योंकि आर्थिक लिहाज से यह बैंड उनके लिए उपयोगी नहीं बनता है। इसमें कुल सात बैंड में चार लाख करोड़ रुपये के 2,308.80 मोगाहट्र्ज स्पेक्ट्रम को नीलामी के लिए रखा गया था।

    spectrum
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleसेंसेक्स में करीब 447 अंकों की तेजी
    Next Article वोडाफोन आइडिया के रिचार्ज प्लान्स पर अब हेल्थ इंश्योरेंस के फायदे
    Finance Khabar

    Related Posts

    La Vida de un Atleta: Pasiones, Desafíos y Logros

    June 11, 2026

    Online Baccarat Sport Play For Free Or For Real

    June 11, 2026

    Megajackpots Wheel of Riesenerfolg on YoyoSpins login app download Air Slots, Natürlich Money Slot Machine & Free Play Kundgebung

    June 10, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    Diese besten Erreichbar Casinos 2026 für jedes deutsche Valley of the Gods Spielautomat Zocker
    June 10, 2026
    Diese besten Angeschlossen Casinos in Casino 6Black Login Deutschland 2026
    June 10, 2026
    Digitales Lexikon ihr diesen Link drücken deutschen Ausdrucksform
    June 10, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.