Close Menu
    What's Hot

    Pinco’s Multilingual Support: Expanding Global Reach

    May 29, 2026

    Użyteczność kasyna Vox w wersji mobilnej a gra na komputerze

    May 29, 2026

    Najważniejsze trendy w kasynach online Blikiem na rok 2023

    May 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»अन्य»दिसंबर 2020 में व्यापार घाटा 25.78% बढ़ा
    अन्य

    दिसंबर 2020 में व्यापार घाटा 25.78% बढ़ा

    Finance KhabarBy Finance KhabarJanuary 2, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लगातार तीसरे महीने दिसंबर 2020 में देश से निर्यात में गिरावट रही. पिछले साल दिसंबर 2020 में निर्यात 0.8 फीसदी गिरकर 1.97 लाख करोड़ रुपये ( 2689 करोड़ अमेरिकी डॉलर) रह गया. सरकारी आंकड़ों के मुताबिक पेट्रोलियम, लेदर और मैरिन प्रॉडक्ट्स के सेक्टर में गिरावट के कारण निर्यात में यह कमी आई. दिसंबर में आयात बढ़ने के कारण व्यापार घाटा भी 25.78 फीसदी बढ़कर 1.15 लाख करोड़ रुपये (1571 करोड़ डॉलर) हो गया. कॉमर्स मिनिस्ट्री द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक पिछले महीने दिसंबर 2020 में आयात 7.6 फीसदी बढ़कर 3.12 लाख करोड़ रुपये (4260 करोड़ डॉलर) हो गया. दिसंबर 2019 में 2711 करोड़ डॉलर का निर्यात और 3950 करोड़ डॉलर का आयात हुआ था. नवंबर 2020 में निर्यात में 8.74 फीसदी की गिरावट आई थी.

    अप्रैल-दिसंबर 2020 में मर्चेंटाइज एक्सपोर्ट 15.8 फीसदी सिकुड़कर 14.7 लाख करोड़ रुपये (20,055 करोड़ डॉलर) रह गया जबकि उसके पिछले साल समान अवधि अप्रैल-दिसंबर 2019 में 17.4 लाख करोड़ रुपये (23,827 करोड़ डॉलर) का निर्यात हुआ था. चालू वित्त वर्ष 2020-21 के शुरुआती नौ महीनों में आयात में 29.08 फीसदी की गिरावट आई और 18.9 लाख करोड़ रुपये (25.9 हजार करोड़ रुपये) का आयात हुआ था. अप्रैल-दिसंबर 2019 में 26.6 लाख करोड़ रुपये (36,418 करोड़ डॉलर) का आयात हुआ था.

    दिसंबर 2020 में तेल आयात 10.37 फीसदी गिरकर 961 करोड़ डॉलर (70.2 हजार करोड़ रुपये) रह गया. अप्रैल-दिसंबर 2020 की बात करें तो इस अवधि में तेल आयात 44.46 फीसदी गिरकर 5371 करोड़ डॉलर (3.9 लाख करोड़ रुपये) रह गया.

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleदेश में कार कंपनियों ने पकड़ी रफ्तार!
    Next Article सेबी ने मुकेश अंबानी पर 15 करोड़ तो रिलायन्स पर लगाया 25 करोड़ रूपये का जुर्माना
    Finance Khabar

    Related Posts

    Pinco’s Multilingual Support: Expanding Global Reach

    May 29, 2026

    Najważniejsze trendy w kasynach online Blikiem na rok 2023

    May 29, 2026

    Как живые дилеры улучшают ваш опыт с шоу-играми на 1xbet

    May 29, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    Как живые дилеры улучшают ваш опыт с шоу-играми на 1xbet
    May 29, 2026
    1xbet Sports Bets App Review Ios And Android
    May 29, 2026
    Обзор Пин Ап: функционал сайта и доступные инструменты для пользователей
    May 29, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.