रॉयल एनफील्ड देश की जानी-मानी बाइक निर्माता कंपनी है, उसके इस समय 10 मॉडल उपलब्ध हैं जिसमें रॉयल एनफील्ड की क्लासिक 350 बाइक सबसे ज्यादा पसंद की जाती है, रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 बाइक कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक है, कंपनी ने इस बाइक का अपडेटेड वेरिएंट मीटिओर 350 बाइक पेश किया है।
लेकिन यहाँ हम बात कर रहे हैं रॉयल एनफील्ड की हंटर बाइक का जो 2 लाख रुपये से कम कीमत में आती है। इस बाइक को कंपनी ने बजट सेगमेंट में पेश किया था। नई रॉयल एनफील्ड हंटर 350 इस समय कंपनी की सबसे सस्ती बाइक है। यह रॉयल एनफील्ड की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक्स में से भी एक है। रॉयल एनफील्ड हंटर 350 में 349cc, सिंगल-सिलिंडर, एयर और ऑयल-कूल्ड, फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन दिया गया है। यह 20.2bhp और 27 Nm का पीक टॉर्क देता है। इंजन 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से जुड़ा है।
रॉयल एनफील्ड हंटर 350 बाइक की कीमत 1.49 लाख रुपये है। अगर आप इस बाइक को फाइनेंस कराकर खरीदना चाहते हैं तो रॉयल एनफील्ड की तरफ से EMI का ऑप्शन भी दिया जा रहा है। इसमें आपको सिर्फ मामूली रकम का डाउन पेमेंट करना होगा और बाकी रकम हर महीने चुकानी होगी।
इसमें 5 स्पीड गियरबॉक्स है और माइलेज 36.2 kmpl तक है। 181 किलोग्राम वजनी इस मोटरसाइकिल की खूबियों की बात करें तो हंटर 350 में डिस्क ब्रेक, डुअल चैनल ABS, ट्यूबलेस टायर, सेमी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और USB पोर्ट समेत अन्य खूबियां हैं। यह इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से जुड़ा है, जो 6100rpm पर 20.2bhp की पावर और 4,000rpm पर 27Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है

