साल 2023 जाने वाला है और 2024 आने वाला है. नए साल की शुरुआत से पहले कई कंपनियां ईयर एंड सेल के जरिए अपने प्रोडक्ट्स पर ज़बरदस्त डिस्काउंट का फायदा दे रही हैं। देश की टेलिकॉम कम्पनियाँ भी इसमें पीछे नहीं है. देश की नंबर वन कही जाने वाली टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो अपने यूज़र्स के लिए सस्ते रिचार्ज प्लान ऑफर लेकर आ रही है। जियो अपने ग्राहकों को सस्ते रिचार्ज और कैशबैक ऑफर दे रही है। अगर भी सस्ते रिचार्ज प्लान और कैशबैक ऑफर का लाभ उठाना चाहते हैं तो चलिए जानते हैं कि आप कितने पैसे में 168 जीबी डेटा प्लान खरीद सकते हैं?
अगर आप लम्बे समय तक की वैलेडिटी प्लान की तलाश में हैं तो आप जियो का 84 दिनों वाला प्लान अपना सकते हैं। इस प्लान के साथ कुल 168 जीबी डेटा आपको मिलता है। इसके अलावा इस रिचार्ज पर आप 50 रुपये का कैशबैक भी पा सकते हैं। जियो का 84 दिनों वाला किफायती रिचार्ज प्लान 866 रुपये में आता है। इस प्लान के साथ ग्राहक को कॉलिंग, डेटा और SMS समेत दुसरे फायदे भी मिलते हैं। जियो का यह प्लान लंबी वैलिडिटी वाले प्लान में सबसे अच्छा माना जाता है। इस प्लान के रिचार्ज करने पर आपको 50 रुपये का कैशबैक और 3 महीने के लिए स्विगी वन लाइट का सब्सक्रिप्शन बेनिफिट भी मिलेगा।
रिलायंस जियो अपने ग्राहकों को 866 रुपये में अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 100SMS और 168GB डेटा का फायदा दे रहा है। हालांकि 168GB डेटा का बेनिफिट रोजाना 2GB डेटा के तहत दिया जा रहा है, आप एक दिन में 2GB से ज़्यादा यूज़ नहीं कर सकते। 866 रुपये प्लान के साथ एडिशनल बेनिफिट पर जियो टीवी, जियो सिनेमा समेत अन्य जियो ऐप का फायदा उठा सकते हैं।

