हाल में घोषित मोनेटरी पालिसी के एलानों में भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से लगातार 10वीं बार ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसके बावजूद बैंक और स्मॉल फाइनेंस बैंक FD पर तगड़ा ब्याज दे रहे हैं। ये मौका भी FD में निवेश कर के शानदार रिटर्न पाने का है। हम आपको एक ऐसे स्मॉल फाइनेंस बैंक के बारे में बता रहे हैं जो साल की सावधि जमा पर 9% की दर से ब्याज दे रहा है। ये बैंक है नॉर्थ ईस्ट स्मॉल फाइनेंस बैंक।
जी हाँ, नॉर्थ ईस्ट स्मॉल फाइनेंस बैंक (NESFB) आम नागरिकों की 3 साल की FD पर 9% की दर से ब्याज दे रहा है। वहीं, एक साल की FD पर 7% और 5 साल की FD पर 6.25% ब्याज दे रहा है। बता दें कि फिक्स्ड डिपॉजिट निवेशक को एक निश्चित अवधि के लिए बैंक में जमा की गई एकमुश्त राशि पर एक निश्चित ब्याज दर प्रदान करता है और इसे फिक्स्ड डिपॉजिट रिटर्न कैलकुलेटर का उपयोग करके निर्धारित किया जा सकता है।
समय से पहले फिक्स्ड डिपॉजिट निकासी का मतलब है कि निवेशक मैच्योरिटी तिथि से पहले फिक्स्ड डिपॉजिट निकाल लेता है। 2022 में आरबीआई द्वारा कई बार ब्याज दरों में बढ़ोतरी के कारण एफडी पर ब्याज दरें अधिक हैं। ब्याज दरें एफडी अवधि, निवेश की गई राशि, बैंक, रेपो दर में उतार-चढ़ाव के आधार पर भिन्न होती हैं।

