देश में यात्री वाहनों की बिक्री में तेजी का रुख है। अप्रैल में इन वाहनों की थोक बिक्री सालाना आधार पर 1.3 फीसदी बढ़कर 3,35,629 यूनिट रही. उद्योग संगठन सियाम ने शुक्रवार को वाहन बिक्री के आंकड़े जारी किये. अप्रैल 2023 में यह 3,31,278 यूनिट थी. सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) द्वारा जारी आंकड़ों में कहा गया है कि पिछले महीने दोपहिया वाहनों की थोक बिक्री 31 प्रतिशत बढ़कर 17,51,393 इकाई हो गई, जबकि अप्रैल 2023 में यह 13,38,588 इकाई थी।
सियाम के महानिदेशक राजेश मेनन ने कहा कि यह अब तक की सबसे अधिक मासिक बिक्री का रुझान है। यात्री वाहनों की बिक्री 3.36 लाख के साथ जारी है, हालांकि अप्रैल की तुलना में अप्रैल 2024 में 1.3% की मामूली वृद्धि हुई है। अप्रैल में जहां 11,28,192 यूनिट मोटरसाइकिलें बिकीं, वहीं स्कूटर की बिक्री 5,81,277 यूनिट रही।
SIAM के आंकड़ों के मुताबिक, अप्रैल में यात्री वाहनों के निर्यात में सालाना आधार पर 21 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई है. पिछले महीने कंपनियों ने 49,563 यूनिट यात्री वाहनों का निर्यात किया। एक साल पहले इसी अवधि में यह आंकड़ा 40,940 यूनिट था। हालांकि, तिपहिया वाहनों के निर्यात में मामूली गिरावट देखी गई।
कंपनियों ने अप्रैल में 22,481 यूनिट वाहनों का निर्यात किया, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 23,094 यूनिट था। 2.7 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई. दोपहिया वाहनों का निर्यात बेहतरीन रहा. कंपनियों ने अप्रैल में 3,20,877 यूनिट दोपहिया वाहनों का निर्यात किया। यह पिछले साल की समान अवधि से 24.3 फीसदी ज्यादा है. तब यह संख्या 2,58,187 यूनिट थी।

