Close Menu
    What's Hot

    Sécuriser votre compte de casino en ligne : méthodes et astuces pour protéger vos

    June 24, 2026

    How to Manage Your Budget for Casino Visits

    June 24, 2026

    Scopri i migliori metodi di pagamento per casinò online nel 2026

    June 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»इक्विटीज»आखरी घंटे में खरीदारी से निहाल हुआ शेयर बाज़ार
    इक्विटीज

    आखरी घंटे में खरीदारी से निहाल हुआ शेयर बाज़ार

    News DeskBy News DeskSeptember 25, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    sensex
    #image_title
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    शेयर बाजार में आज आखिरी घंटे में जबरदस्त खरीदारी लौटने से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुए। बीएसई सेंसेक्स 255.83 अंक उछलकर 85,169.87 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह एनएसई निफ्टी 63.75 अंक बढ़कर 26,004.15 अंक पर पहुंच गया। दिनभर हरे और लाल निशान के बीच झूलने के बाद बाजार में आखिरी घंटे में खरीदारी लौटी, जिसके दम पर दोनों सूचकांक हरे निशान में बंद हुए।

    इंडेक्स पर नजर डालें तो निफ्टी बैंक, फार्मा, रियल्टी में अच्छी तेजी देखने को मिली। बता दें कि शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में बुधवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। निवेशकों द्वारा मुनाफावसूली इसका मुख्य कारण रही। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कोस्पी नुकसान में रहा, जबकि हांगकांग का हैंगसेंग, जापान का निक्केई 225 और चीन का शंघाई कंपोजिट लाभ में रहा। अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड का भाव 0.28 प्रतिशत गिरकर 74.96 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को बिकवाल रहे और उन्होंने शुद्ध रूप से 2,784.14 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

    अपनी चार दिवसीय बढ़त का सिलसिला खत्म करते हुए निफ्टी ऑटो इंडेक्स ने आज आधा प्रतिशत की गिरावट दर्ज की जिसमें टाटा मोटर्स, एमएंडएम और बजाज ऑटो को सबसे ज़्यादा नुक्सान हुआ। व्यापक बाजार की बात करें तो बीएसई मिडकैप में एक प्रतिशत की गिरावट आई, जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स में एक्स प्रतिशत की गिरावट आई।

    ITC, Grasim, Axis Bank, NTPC और Power Grid ने निफ्टी 50 में बढ़त हासिल की, जिसमें 1-4 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई, जबकि पावर ग्रिड में सरकार के 110 बिलियन डॉलर के ट्रांसमिशन कैपेक्स को बढ़ावा देने के कारण 4 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। दूसरी ओर Tata Motors, Titan, Tata Consumer, Tech Mahindra और LTI Mindtree में गिरावट आई ।

    Equity sensex stock exchange
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleक्यों गिर रहे हैं रियल एस्टेट सेक्टर कंपनियों के शेयर प्राइस, क्या ये मंदी की आहट है?
    Next Article OECD ने भारत के विकास पूर्वानुमान को बढ़ाया
    News Desk

    Related Posts

    Mastering conversations with your AI girlfriend: a practical guide

    June 15, 2026

    The evolving landscape of human–AI relationships

    June 15, 2026

    Slots nv casino Gratis Spielen ᗎ Beste Gebührenfrei Spielautomaten Im Verbunden Spielsaal

    June 12, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    Scopri le migliori app per casinò mobile: gioca ovunque nel 2026
    June 23, 2026
    Fgfox Casino: Så här registrerar du dig snabbt och enkelt
    June 23, 2026
    Gamification Trends at Sportuna Online and Their Impact on the Gambling World
    June 23, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.