शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ नई ऊँचाई पर बंद हुआ। आज कारोबार के दौरान दोनों प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी ने नए सर्वकालिक उच्च स्तर बनाए हैं। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स 231 अंकों की बढ़त के साथ 82,365 पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी 83 अंकों की बढ़त के साथ 25,235 पर बंद हुआ।
निफ्टी पैक के शेयरों में शुक्रवार को सबसे ज्यादा बढ़त Cipla में 2.33 फीसदी, Bajaj Finance में 2.07 फीसदी, Mahindra and Mahindra में 1.97 फीसदी, Divis Lab में 1.84 फीसदी और NTPC में 1.78 फीसदी दर्ज की गई। इसके अलावा सबसे ज्यादा गिरावट Tata motors में 1.13 फीसदी, HDFC Bank में 0.78 फीसदी, Tech mahindra में 0.72 फीसदी, Coal India में 0.68 फीसदी और Reliance में 0.56 फीसदी दर्ज की गई।
सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को निफ्टी realty में सबसे ज्यादा 1.60 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई। इसके अलावा निफ्टी Midsmall Healthcare में 1.45 फीसदी, निफ्टी Oil & Gasमें 0.22 फीसदी, निफ्टी Healthcare Index में 1.39 फीसदी, निफ्टी Private bank में 0.31 फीसदी, निफ्टी PSU Bank में 0.21 फीसदी, निफ्टी Pharma में 1.54 फीसदी, निफ्टी Metal में 0.40 फीसदी, निफ्टी IT में 0.56 फीसदी, निफ्टी Financial Services में 0.27 फीसदी, निफ्टी Auto में 0.75 फीसदी और निफ्टी Bank में 0.39 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। इसके अलावा निफ्टी Media में 0.56 फीसदी और निफ्टी FMCG में 0.08 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

