Close Menu
    What's Hot

    The Ultimate Guide to Choosing the Right Online Casino in India: An Investigative Approach

    June 12, 2026

    2026 iGaming Trends in New Zealand: Insights into Player Behaviour and Market Dynamics

    June 12, 2026

    Datengetriebene Einblicke in die iGaming-Branche 2026

    June 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»इक्विटीज»हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार में जारी है लाल-हरे निशान की शुरूआती जंग
    इक्विटीज

    हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार में जारी है लाल-हरे निशान की शुरूआती जंग

    News DeskBy News DeskNovember 11, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    exit
    #image_title
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    शेयर बाजार में सोमवार को बड़ी गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत हुई। हालाँकि जल्द ही एक तेज़ रिकवरी भी देखने को मिली लेकिन उसके बाद बाज़ार में एक बार फिर गिरावट आयी और फिलहाल सेंसेक्स और निफ़्टी दोनों हरे निशान में नज़र आ रहे हैं. कह सकते हैं कि हफ्ते के पहले दिन शेयर बाज़ार में उठापटक का माहौल है और बाजार अपने दिशा तलाशते हुए नज़र आ रहा है. कारोबार की शुरुआत में निफ्टी पर Maruti Suzuki, Britannia, Tata Motors, Cipla और SBI बड़ी बढ़त में नजर आए, जबकि Asian Paints, Axis Bank, Reliance Industries, Shriram Finance और Hindalco नुकसान में नजर आए।

    आज के कारोबार के दौरान बीएसई मिडकैप इंडेक्स में 0.6 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स में 1 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। आईटी, ऑटो को छोड़कर बाकी सभी इंडेक्स लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं, जिसमें टेलीकॉम, मीडिया, कैपिटल गुड्स, हेल्थकेयर, मेटल, ऑयल और गैस में 0.5-1 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। सोमवार को सुबह के कारोबार में टाटा मोटर्स के शेयर की कीमत में करीब 3 फीसदी की तेजी आई और बेंचमार्क इंडेक्स के दिन निफ्टी 50 शेयरों में यह सबसे ज्यादा बढ़त दर्ज करने वाले शेयरों में से एक रहा।

    सोमवार को टाटा मोटर्स का शेयर एनएसई पर 801 रुपये पर खुला, जो पिछले बंद भाव 800.95 रुपये से थोड़ा कम है। टाटा मोटर्स का शेयर भाव 792 रुपये के निचले स्तर पर पहुंच गया, हालांकि, करीब 3 फीसदी की तेजी के साथ 829 रुपये के स्तर पर वापस आ गया। विदेशी संस्थागत निवेशकों की ओर से लगातार बड़ी बिकवाली के कारण भारतीय बाजार में इस समय कमजोर प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। पिछले हफ़्ते की बात करें तो एफआईआई ने करीब 20,000 करोड़ रुपये की बिकवाली की है। इस दौरान घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 14,391 करोड़ रुपये की खरीदारी की है। पिछले 29 सत्रों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 1.41 लाख करोड़ रुपये की बिकवाली की है।

    sensex stock exchange volatile market
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleबिटकॉइन पहली बार रिकॉर्ड $81000 की ऊंचाई के पार
    Next Article योगी सरकार ईवी चार्जिंग स्टेशनों का मजबूत नेटवर्क स्थापित करने को तैयार
    News Desk

    Related Posts

    The Ultimate Guide to Choosing the Right Online Casino in India: An Investigative Approach

    June 12, 2026

    2026 iGaming Trends in New Zealand: Insights into Player Behaviour and Market Dynamics

    June 12, 2026

    Datengetriebene Einblicke in die iGaming-Branche 2026

    June 12, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    These include the newest casino’s fee terms and conditions, regional limits, and you may service provider conditions
    June 12, 2026
    Atlantis try a highly risky slot machine; ergo, it’s not into the weakened out of heart
    June 12, 2026
    Chanced even offers a wide range of promotions, along with both 100 % free bonuses and get-dependent business
    June 12, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.