शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत बड़ी गिरावट के साथ हुई। एनएसई निफ्टी 50 88.80 अंकों की गिरावट के साथ 24,213.35 पर खुला, जबकि बीएसई सेंसेक्स 270.69 अंकों की गिरावट के साथ 79,778.98 पर खुला। बैंक निफ्टी इंडेक्स 543.60 अंकों की गिरावट के साथ 52,560.10 पर खुला। खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स 318 और निफ़्टी 59 अंक नीचे कारोबार कर रहा था.
शुरुआती कारोबार में आज निफ्टी 50 में Cipla, Divi’s Laboratories, Bajaj Auto, Hindalco और Wipro सबसे ज्यादा बढ़त वाले शेयर रहे। जबकि 05 जुलाई को निफ्टी 50 में HDFC Bank, Tata Steel, Titan, M&M और Tata Consultancy Services सबसे ज्यादा गिरावट वाले शेयर रहे। बैंकिंग शेयरों में भी आज गिरावट दर्ज की गई। एचडीएफसी बैंक के शेयर की कीमत शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में 3% से अधिक गिर गई, जब उसने अपना पहला तिमाही कारोबारी अपडेट जारी किया। इसने अग्रिम और जमा दोनों में गिरावट दर्ज की।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर उपलब्ध अनंतिम आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 2,575.85 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। हालांकि, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 4 जुलाई, 2024 को 2,375.18 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
शुक्रवार की सुबह एशियाई बाजारों में ज्यादातर तेजी रही। जापान का निक्केई 225 0.03% बढ़कर 40,902 पर कारोबार कर रहा था। कोरियाई इंडेक्स कोस्पी 0.85% बढ़कर 2,848.85 पर था। एशिया में, डॉव 1.56% बढ़कर 3,652.79 पर कारोबार कर रहा था। हैंग सेंग 18,028.28 पर स्थिर कारोबार कर रहा था। इसी तरह शंघाई कंपोजिट 0.04% गिरकर 2,956.34 पर कारोबार कर रहा था।