Close Menu
    What's Hot

    सॉवरेन क्लाउड: भारत की डिजिटल सुरक्षा और विकास की नई जरूरत

    August 20, 2026

    भारत की म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री नई ऊँचाइयों पर

    September 25, 2025

    नई कार ही नहीं, सेकेंड हैंड कार भी सस्ती – लेकिन लोन कैसे लें?

    September 23, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»इक्विटीज»शेयर बाजार: IT और Bank की कम्पनियों के शेयर में भारी गिरावट
    इक्विटीज

    शेयर बाजार: IT और Bank की कम्पनियों के शेयर में भारी गिरावट

    Finance KhabarBy Finance KhabarSeptember 5, 2019No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई। बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स बृहस्पतिवार को 80 अंक टूट गया। मुख्य रूप से बैंकिंग और आईटी कंपनियों के शेयरों में गिरावट रही। हालांकि, वाहन कंपनियों के शेयर सुधर गए। बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 174 अंक तक चढ़ने के बाद इस स्तर पर टिक नहीं पाया और अंत में 80.32 अंक या 0.22 प्रतिशत के नुकसान से 36,644.42 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 36,898.99 अंक से 36,541.88 अंक के दायरे में ऊंपर नीचे होता रहा।

    वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 3.25 अंक या 0.03 प्रतिशत के लाभ से स्थिर रुख के साथ 10,847.90 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स की कंपनियों में एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, टीसीएस, एचसीएल टेक, कोटक बैंक, एशियन पेंट्स, टेकएम और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर 2.67 प्रतिशत तक नीचे आए।

    वहीं दूसरी ओर टाटा मोटर्स, ओएनजीसी, यस बैंक, एनटीपीसी, मारुति, महिंद्रा एंड महिंद्रा, वेदांता, टाटा स्टील और बजाज आटो में 7.81 प्रतिशत का लाभ रहा। केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने संकट में फंसे वाहन उद्योग को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया है। गडकरी ने कहा है कि वह माल एवं सेवा कर में कटौती के मुद्दे पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से बात करेंगे। इससे वाहन कंपनियों के शेयरों में सुधार देखा गया।

    गडकरी ने यह भी स्पष्ट किया है कि सरकार की पेट्रोल और डीजल वाहनों पर प्रतिबंध लगाने की कोई मंशा नहीं है। आनंद राठी शेयर्स एंड स्टॉक ब्रोकर्स के प्रमुख बुनियादी अनुसंधान (निवेश् सेवाएं)-एवीपी इक्विटी शोध नरेंद्र सोलंकी ने कहा कि हांगकांग में विवादास्पद प्रत्यर्पण विधेयक को वापस लिए जाने और अमेरिका और चीन के बीच अक्टूबर में एक और दौर की व्यापार वार्ता पर सहमति बनने से बाजार यहां सकारात्मक रुख के साथ खुले।

    हालांकि, क्रिसिल द्वारा सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि दर का अनुमान घटाए जाने से दोपहर के कारोबार में बाजार नीचे आ गए। उन्होंने कहा कि बाजार को सरकार से कुछ और नीतिगत घोषणाओं का इंतजार है। अंतर बैंक विदेशी विनिमय बाजार में दिन में कारोबार के दौरान रुपया 23 पैसे की बढ़त के साथ 71.88 प्रति डॉलर पर था। ब्रेंट कच्चा तेल 0.23 प्रतिशत की बढ़त के साथ 60.84 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा था।

    नए फ्लोटिंग दर वाले ऋणों को रेपो दर सहित बाहरी मानकों से जोड़ें बैंक: RBI
    अन्तर्राष्ट्रीय मंदी के चलते आस्ट्रेलिया की अर्थव्यवस्था चरमराई, ये हैं बुनियादी कारण
    sensex share bazar Stock Market स्टॉक मॉर्केट
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleमैनुअल ट्रांसमिशन- कंटीन्यूअसली वैरिएबल ट्रांसमिशन के चलते नई टोयोटा यारिश हो रही पॉपुलर
    Next Article एयरसेल मैक्सिस प्रकरण: चिदम्बरम अगर गिरफ्तार होंगे तो एक लाख के मुचलके पर होंगे रिहा
    Finance Khabar

    Related Posts

    भारत की म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री नई ऊँचाइयों पर

    September 25, 2025

    नई कार ही नहीं, सेकेंड हैंड कार भी सस्ती – लेकिन लोन कैसे लें?

    September 23, 2025

    पोस्ट ऑफिस आरडी स्कीम: छोटे निवेश से बड़ी बचत का सुरक्षित जरिया

    September 18, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    बजाज आलियांज लाइफ इंश्योरेंस ने पंजाब बाढ़ से प्रभावित पॉलिसीधारकों के लिए शीघ्र क्लेम प्रक्रिया  की सुविधा प्रदान की
    September 22, 2025
    पोस्ट ऑफिस आरडी स्कीम: छोटे निवेश से बड़ी बचत का सुरक्षित जरिया
    September 18, 2025
    एयरटेल की धोखाधड़ी विरोधी मुहिम से ग्राहकों को होनेवाले वित्तीय नुकसान में आई लगभग 70 फीसदी की कमी
    September 16, 2025

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.